माता-पिता के साथ वक्त बिताने के लिए अपने कर्मचारियों को दो दिन की छुट्टी देगी असम सरकार, लेकिन...

माता-पिता के साथ वक्त बिताने के लिए अपने कर्मचारियों को दो दिन की छुट्टी देगी असम सरकार, लेकिन...
Share:

गुवाहाटी: असम की हिमंता बिस्वा सरकार ने अपने कर्मचारियों को अपने माता-पिता या सास-ससुर के साथ समय बिताने के लिए नवंबर में दो दिन की विशेष आकस्मिक छुट्टी का ऐलान किया है। असम मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने गुरुवार को एक ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है। हालाँकि, ये भी कहा गया है कि, विशेष छुट्टियों का इस्तेमाल व्यक्तिगत आनंद के लिए नहीं किया जा सकता है और जिनके माता-पिता या सास-ससुर नहीं हैं, वे छुट्टियों के लिए पात्र नहीं होंगे। 

CMO ने लिखा कि, "मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए 6 और 8 नवंबर, 2024 को अपने माता-पिता या सास-ससुर के साथ समय बिताने के लिए विशेष आकस्मिक छुट्टी की घोषणा की है।" सरकार ने कहा है कि छुट्टी का इस्तेमाल "केवल बुजुर्ग माता-पिता या सास-ससुर के साथ समय बिताने, उनका सम्मान करने और उनकी देखभाल करने के लिए किया जाना चाहिए, न कि व्यक्तिगत आनंद के लिए"।

असम सरकार ने बताया कि 7 नवंबर को छठ पूजा की छुट्टी, 9 नवंबर को दूसरे शनिवार की छुट्टी और 10 नवंबर को रविवार की छुट्टी के साथ छुट्टियों का लाभ उठाया जा सकता है। इसमें कहा गया है कि आवश्यक सेवाओं में कार्यरत कर्मचारी चरणबद्ध तरीके से इसका लाभ उठा सकते हैं और जिनके माता-पिता या सास-ससुर नहीं हैं, वे इसके हकदार नहीं होंगे।

चंद्रबाबू नायडू ने निकाला 'जातिगत जनगणना' का तोड़ ! क्या राहुल गांधी से अच्छी है आंध्र CM की योजना ?

कक्षा 6-7 के तीन बच्चों ने किया 8 वर्षीय मासूम का सामूहिक बलात्कार, हत्या कर शव नहर में फेंका

हरियाणा पानी नहीं दे रहा से लेकर हरियाणा से आ रही नहर टूट गई ! दिल्ली में बाढ़ पर बोलीं जल मंत्री आतिशी मार्लेना

 

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -