'मुस्लिम बहुल राज्य बन जाएगा असम, 30% की दर से बढ़ रही आबादी..', डेमोग्राफी चेंज पर बोले सीएम हिमंता सरमा

'मुस्लिम बहुल राज्य बन जाएगा असम, 30% की दर से बढ़ रही आबादी..', डेमोग्राफी चेंज पर बोले सीएम हिमंता सरमा
Share:

गुवाहाटी: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को दावा किया कि राज्य 2041 तक मुस्लिम बहुल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मुस्लिम आबादी हर 10 साल में लगभग 30 प्रतिशत बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि "सांख्यिकीय नमूने" के अनुसार मुसलमान अब असम की आबादी का 40 प्रतिशत हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘असम में मुसलमानों की जनसंख्या में वृद्धि एक सांख्यिकीय तथ्य है। मुसलमानों की जनसंख्या वृद्धि की दर हिंदुओं की तुलना में बहुत अधिक है और इस दर से वे 2041 तक बहुसंख्यक हो जाएंगे।’’

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हिंदुओं की जनसंख्या हर 10 साल में लगभग 16 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है, जबकि इसी अवधि में मुसलमानों की जनसंख्या में वृद्धि दर लगभग 30 प्रतिशत रही है। उन्होंने कहा, "हिंदू आबादी में 16 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 2011 में असम की आबादी में मुसलमानों की संख्या 1.40 करोड़ थी। हर 10 साल में मुस्लिम आबादी में 30 प्रतिशत की वृद्धि हो रही है। हर दशक में मुस्लिम आबादी हिंदुओं की आबादी से 16 प्रतिशत अधिक हो रही है। हर दशक में मुस्लिम आबादी में 22 लाख की वृद्धि हो रही है।"

इससे पहले बुधवार को सरमा ने कहा था कि असम में बदलती जनसांख्यिकी एक बड़ी चिंता का विषय है और उनके लिए यह मुद्दा राजनीतिक नहीं बल्कि "जीवन और मृत्यु का मामला" है। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "जनसांख्यिकी में बदलाव मेरे लिए एक बड़ा मुद्दा है। असम में मुस्लिम आबादी आज 40 प्रतिशत तक पहुंच गई है। 1951 में यह 12 प्रतिशत थी।" उन्होंने कहा, "हमने कई जिले खो दिए हैं। यह मेरे लिए कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है, बल्कि यह मेरे लिए जीवन-मरण का मामला है।"

सरमा की टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और उन पर "भूलने की बीमारी" से पीड़ित होने का आरोप लगाया। लोकसभा चुनाव अभियान का हवाला देते हुए गोगोई ने कहा कि सरमा को दो महीने पहले ही असम के अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में "नाचते-गाते" देखा गया था। सरमा अक्सर जनसंख्या वृद्धि के बारे में बोलते रहे हैं, विशेष रूप से असम में मुस्लिम समुदाय के बीच, और उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण की योजना की भी घोषणा की है। उन्होंने अवैध अप्रवासियों के मुद्दे पर भी बात की तथा राज्य में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।

आखिर बांग्लादेश में क्या पढ़ने जाते हैं भारत के छात्र ? वहां हिंसा में 105 मौतों के बाद 245 भारतीय स्वदेश लौटे

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 666.854 अरब डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा

केंद्रीय बजट से पहले केंद्र सरकार पर जमकर बरसी कांग्रेस, सुप्रिया श्रीनेत ने चुन-चुनकर साधा निशाना

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -