आधी रात को सुनसान जंगल से आ रहा था प्रकाश, देखने पहुंची पुलिस और...

आधी रात को सुनसान जंगल से आ रहा था प्रकाश, देखने पहुंची पुलिस और...
Share:

जयपुर: राजस्थान के जयपुर स्थित नाहरगढ़ पहाड़ी पर हाल के दिनों में कई व्यक्तियों के फंसने की घटनाएं सामने आई हैं। करीब 15 दिन पहले, दो युवक नाहरगढ़ किले में घूमने गए थे, किन्तु मार्ग में जंगल में फंस गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। रविवार रात को ग्रामीणों ने पुलिस को फोन कर बताया कि जंगल से रोशनी नजर आ रही है, और शायद वे दोनों युवक मदद मांग रहे हैं। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। हालांकि, वहां लड़के तो नहीं मिले, लेकिन एक चमकती हुई चीज अवश्य मिली।

पुलिस को जो चमचमाती चीज मिली, वह एक पतंग थी, जो पेड़ में फंसी हुई थी। हवा में हिलने की वजह से ग्रामीणों को ऐसा लगा कि टॉर्च की रोशनी मदद के लिए दी जा रही है। पुलिस ने आधी रात को रेस्क्यू अभियान चलाया, जिसमें अंधेरा, पेड़, जंगली घास, झाड़ियां एवं चट्टानें होने की वजह से बहुत समस्याएं आईं। आखिर में जो मिला, वह सिर्फ एक चमकीली पतंग थी। हालांकि, पुलिस अभी भी उन दोनों युवकों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि ये लड़के 15 दिन पहले लापता हुए थे, जिनमें से एक का नाम राहुल शर्मा है। उसके परिवार ने पुलिस को उसकी गुमशुदगी की सूचना दी थी, किन्तु अब तक न राहुल का पता चल पाया है और न ही उसके साथी का।

पुलिस ने जानकारी दी कि रविवार रात लगभग 10 बजे गांव वालों का फोन आया था। उन्होंने कहा कि जंगल से टॉर्च जैसी रोशनी नजर आ रही है, जिससे लगा कि कोई वहां फंसा हुआ है। पुलिस और ग्रामीणों ने सोचा कि शायद ये वही दोनों लड़के हैं जो 15 दिन पहले लापता हुए थे। रात लगभग 11 बजे, डीसीपी राशि डोगरा डूडी के नेतृत्व में पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन आरम्भ किया। जब वे उस चमकती जगह पर पहुंचे, तो पाया कि रोशनी एक पेड़ में अटकी हुई पतंग से आ रही थी। DCP राशि डोगरा ने बताया कि सर्च ऑपरेशन फिलहाल जारी रहेगा। पूरी टीम लापता लड़कों को खोजने में लगी हुई है, तथा नाहरगढ़ के आसपास के जंगलों में भी अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही लड़कों को ढूंढने की उम्मीद है, तथा खोज जारी है।

ईद के जुलुस में सरदार पटेल को पहनाई जूतों की माला, विरोध में हिन्दू संगठन

भारतीय नेता तो नहीं बोले! कनाडा संसद में गूंजा बांग्लदेशी हिन्दुओं के नरसंहार का मुद्दा

'मैं JDU में नहीं हूं...', मंत्री के बयान ने मचाया बवाल

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -