अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में घुसकर हमलावरों ने दो भाइयों को मारी गोली, मोहम्मद नदीम और कलीम अस्पताल में भर्ती

अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में घुसकर हमलावरों ने दो भाइयों को मारी गोली, मोहम्मद नदीम और कलीम अस्पताल में भर्ती
Share:

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश की अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में गोलीबारी की खबर सामने आई है। यूपी पुलिस के अनुसार, बुधवार को मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के दो कर्मचारियों को परिसर के अंदर घुसकर गोली मार दी। घायलों में दो भाई, मोहम्मद नदीम और कलीम हैं, जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया है कि, दोनों विश्वविद्यालय परिसर के अंदर दोपहिया वाहन पर सवार होकर जा रहे थे, तभी एक अन्य बाइक पर सवार दो हमलावरों ने उन्हें रोका और नजदीक से उन पर गोली चला दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलीबारी के बाद यूनिवर्सिटी सुरक्षा गश्ती दल ने दो संदिग्धों का पीछा किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कैंपस के अंदर चार से पांच राउंड फायरिंग हुई। प्रारंभिक जांच के आधार पर माना जा रहा है कि हमले का कारण पुरानी रंजिश है।

नदीम की पत्नी के अनुसार, हमलावर एक आपराधिक गिरोह से संबंधित हैं और उन्होंने उनकी 13 वर्षीय बेटी के साथ दुर्व्यवहार किया था, जिसके कारण परिवार ने उनके खिलाफ पोक्सो का मामला दर्ज कराया था। सहायक पुलिस अधीक्षक अमृत जैन ने बताया कि हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अधिकारी मौके पर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र कर रहे हैं।

गूगल मैप्स ने भारत में 70% तक घटाया चार्ज, जानिए क्या है नई कीमत

झुर्रियों से पाना है छुटकारा तो आज से ही शुरू कर दें ये काम

बॉक्स ऑफिस पर 'सरफिरा' और 'इंडियन 2' का भी बुरा हाल, जानिए 12वें दिन का कलेक्शन

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -