छत्तीसढ़ की राजनीति में आया भूचाल, रमन-जोगी परिवार में खरीद-फरोख्त के आरोप

छत्तीसढ़ की राजनीति में आया भूचाल, रमन-जोगी परिवार में खरीद-फरोख्त के आरोप
Share:

रायपुर : छत्तीसगढ़ के दो प्रभावी राजनैतिक परिवारों के नाम इन दिनों आॅडियो टेप कांड में उछलने से भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में मुश्किलें बढ़ गई हैं। जी हां, टेप कांड में यह बात सामने आई है कि बीते साल कांकेर की अंतागढ़ विधानसभा सीट हेतु सौदेबाजी का खुलासा हुआ है। इस आॅडियो टेप में सेटिंग की बात भी की जा रही है। आॅडियो सामने आने के बाद जमकर बवाल मच गया है।

भारतीय जनता पार्टी को उपचुनाव में वाॅकओवर मिल गया। इस हेतु कांग्रेस उम्मीदवार को मैदान से हटाए जाने हेतु सौदेबाजी की गई। आॅडियो में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह, उनके दामाद पुनीत गुप्ता, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजित जोगीऔर उनके पुत्र अमित जोगी का उल्लेख किया गया है।

छत्तीसगढ़ के कांकेर के अंतागढ़ विधानसभा सीट पर 13 सितंबर 2014 को उपचुनाव हुआ था। जिसमें कांग्रेस की ओर से मंतुराम पंवार और भारतीय जनता पार्टी की ओर से भोजराज नाग को उम्मीदवार बनाया गया था। कांग्रेस के मंतूराम पवार ने चुनाव के ठीक पहले अपना नाम वापस ले लिया था और चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार भोजराज की जीत हुई थी।

इस आॅडियो टाॅक की रिकाॅर्डिंग सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। दरअसल एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र समूह ने आॅडियो टेप की रिकाॅर्डिंग जारी की है। जिसमें सेटिंग की राशि का उल्लेख भी किया गया है।

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -