मौसी जबरदस्ती करवा रही थी नाबालिग लड़की की 45 वर्षीय शख्स से शादी, दर्ज हुआ केस

मौसी जबरदस्ती करवा रही थी नाबालिग लड़की की 45 वर्षीय शख्स से शादी, दर्ज हुआ केस
Share:

रांची: झारखंड के रांची से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है यहाँ जगन्नाथपुर थाना इलाके की 15 वर्षीय लड़की से जबरन 45 वर्षीय युवक की शादी कराने के आरोप में लड़की ने मौसी, ममेरे भाई संग अन्य पर जगन्नाथपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वह खूंटी के एक विद्यालय में पढ़ रही थी। नवंबर 2022 को वह अपनी मां से खर्च के पैसे लेने के लिए रांची आई थी। 

तभी बिरसा चौक के समीप उसकी मौसी व ममेरा भाई ने उसे रोका तथा मोटरसाइकिल से बोकारो के रीतूडीह ले गए। काम के साथ पढ़ाई कराने का झांसा दिया। 7 दिन पश्चात् उसका सौतेला भाई उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर मौसी उसे ही डांटने लगी। 

अपराधियों ने उसे तुलसी पिंडा में बैठाया तथा 3 लोगों के सामने मौसेरे भाई से शादी करा दी। अपराधी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध भी बनाया। ससुर पर भी आरोप ससुर ने भी छेड़खानी की। विरोध पर उससे 20 हजार रुपए मांगे। तत्पश्चात, वह भागकर रांची पहुंची। मां उसे चिकित्सालय ले गई तो पता चला कि वह गर्भवती है।

क्या ज्ञानेश्वरी ट्रेन हादसे के समय ममता ने दिया था इस्तीफा ? अभिषेक बनर्जी पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, याद दिलाई 2010 की घटना

लव जिहाद के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, जमकर किया प्रदर्शन

आतंकी मॉड्यूल HuT की जांच करने भोपाल पहुंची NIA की टीम, पहले की छानबीन में हुए हैं कई हैरतअंगेज़ और घिनौने खुलासे

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -