केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बिगड़े बोल, कहा- 'बिहार का शिक्षा मंत्री मूर्ख है...'

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बिगड़े बोल, कहा- 'बिहार का शिक्षा मंत्री मूर्ख है...'
Share:

पटना: भारतीय जनता पार्टी मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम कर जनता को उपलब्धियां बता रही है। इसी कड़ी में एक समारोह में भाग लेने केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे दरभंगा जिले के बहेड़ी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की प्रशंसा की तथा 'अबकी बार चार सौ पार और फिर मोदी सरकार' का नारा दिया। इसके साथ ही बिहार के सीएम नीतीश कुमार, लालू यादव एवं तेजस्वी यादव पर हमला बोला।

वही सभा को संबोधित करने के बाद जाते समय मीडिया से चर्चा करते हुए अश्विनी चौबे ने विवादास्पद बयान दे दिया। उन्होंने शिक्षा मंत्री को मूर्ख कह डाला। चौबे ने कहा, "बिहार का शिक्षा मंत्री मूर्ख है, किसने इसे शिक्षा मंत्री बनाया"। इतना ही नहीं, उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के लिए पलटू, लालू यादव के लिए उलटू एवं तेजस्वी यादव के लिए सलटू जैसे शब्द उपयोग किए। चौबे ने कहा कि उलटू राम से चारा घोटाला का पैसा पहले उल्टी कराया जाएगा। फिर उसी पैसे से बिहार का विकास किया जाएगा। उन्होंने आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में तीनों नेताओं से सलट लेने की बात कही। 

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मुंगेरी लाल के सपने देख रहे हैं, जो पूरे नहीं होने वाले। चुनाव के पश्चात् सभी नेपाल की तराई एवं बंगाल की खाड़ी में चले जाएंगे। वहीं, एम्स निर्माण का जिक्र करते हुए चौबे ने बिहार सरकार को निर्माण कार्य का बाधक कहा। साथ ही निर्माण में देरी का ठीकरा बिहार के सीएम पर फोड़ा। उन्होंने कहा कि पीएम शिलान्यास करने बिहार न आ जाएं, इसलिए एम्स की जमीन को लेकर बिहार सरकार इधर-उधर कर रही है। चौबे ने कहा कि दरभंगा में हर कीमत पर एम्स बनेगा। इसमें कोई किंतु परंतु नहीं है।

दर्दनाक हादसा: बुलढाणा में आग का गोला बन गई बस, जिन्दा जल गए 26 यात्री, 7 बुरी तरह झुलसे

संन्यास लेने पर बोले सुनील छेत्री- "इस समय मैं सिर्फ अगले 10 दिन के बारे में..."

वुमन कैरेबियाई प्रीमियर लीग में खेलती नजर आएंगी भारतीय ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -