बांग्लादेश में कुरान को लेकर फैली अफवाह के बाद से मंदिरों में तोड़फोड़ और हिंदुओं पर हमले लगातार हो रहे हैं। बीते शुक्रवार को नोआखाली के इस्कॉन मंदिर में भीड़ ने हमला कर दिया। वहीं इस दौरान भीड़ ने श्रद्धालुओं से जमकर मारपीट भी की। इसी दौरान एक की मौत हो गई और करीब 200 से ज्यादा श्रद्धालु जख्मी हो गए।
Noyakhalite hamla চলছে। সবাই একটু সাহায্য করেন নাহ!!!! pic.twitter.com/yYe4u1Lz5G
— Avro Neel Hindu(@avroneel90) October 15, 2021
आप सभी जानते ही होंगे कि भारत में, इस्कॉन अधिकारियों ने संयुक्त राष्ट्र, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश सरकार से तुरंत कार्रवाई करने, सभी हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों को सजा दिलाने की अपील की है। वहीं दूसरी तरफ मंदिरों पर हमले के कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं जो आप देख सकते हैं। इस्कॉन मंदिर में मौजूद एक शख्स ने भी वीडियो बनाया है जो आप यहाँ देख सकते हैं। इस वीडियो में मंदिर में बने तालाब में एक शव तैरता नजर आ रहा है।
क्या है मामला- जी दरअसल बांग्लादेश के चटगांव मंडल के कोमिला क्षेत्र में कुरान के अपमान की बात फैला दी गई और उसके बाद हमलावरों ने कई जगहों पर दुर्गा पूजा पंडालों पर हमला किया। केवल यही नहीं बल्कि मंदिरों में भी तोड़फोड़ की गई। कुछ ही समय में हिंदुओं के खिलाफ ये हिंसा बांग्लादेश के कई हिस्सों में फैल गई और इस दौरान हिंदुओं को भी निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है इन हमलों में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 500 से ज्यादा हिंदू घायल हुए हैं।
इस्कॉन मंदिर पर मुस्लिम भीड़ का हमला, जमकर की तोड़फोड़, श्रद्धालुओं को पीटा
'हिन्दुओं पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा..,' कट्टरपंथियों पर सख्त हुई पीएम शेख हसीना