महाराष्ट्र से गिरफ्तार हुई बांग्लादेशी P@RN स्टार, हिंदू नाम से बनवाया था फेक पासपोर्ट

महाराष्ट्र से गिरफ्तार हुई बांग्लादेशी P@RN स्टार, हिंदू नाम से बनवाया था फेक पासपोर्ट
Share:

मुंबई: बांग्लादेश की एक पोर्न एक्ट्रेस, रिया उर्फ आरोही को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है। ठाणे अपराध सहखा ने उसे और उसके पूरे परिवार को गिरफ्तार किया है। रिया, जो बांग्लादेशी पोर्न स्टार हैं, महाराष्ट्र में हिंदू बनकर अपने परिवार के साथ रह रही थीं। रिया बर्डे, जिन्हें बन्ना शेख एवं आरोही बर्डे के नाम से भी जाना जाता है, अब सलाखों के पीछे हैं। ठाणे अपराध शाखा की टीम ने उल्हासनगर में उसे गिरफ्तार किया, जबकि स्थानीय हिल लाइन पुलिस ने उसे फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से भारत में रहने के आरोप में पकड़ा। इस मामले में उसके खिलाफ IPC की धारा 420, 465, 468, 479, 34 और 14 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

रिया पर आरोप है कि वह बांग्लादेशी है और फर्जी दस्तावेज बनवाकर अपनी मां, भाई और बहन के साथ भारत में अवैध रूप से रह रही थी। इसके अतिरिक्त, बांग्लादेशी होने के बाद भी रिया की मां ने अमरावती के एक व्यक्ति से शादी की थी जिससे वह भारतीय कागजात बना सकें। पुलिस ने इस मामले में रिया के अतिरिक्त उसकी मां अंजली बर्डे उर्फ रूबी शेख, पिता अरविंद बर्डे, बहन रितू उर्फ मोनी शेख एवं भाई रविंद्र उर्फ रियाज शेख को भी आरोपी बनाया है। गिरफ्तारी के पश्चात् पुलिस ने प्रेस नोट में बताया कि रिया कई प्रोडक्शन हाउस से जुड़ी हुई थीं तथा उन्होंने कई पोर्न फिल्मों में भी काम किया है। वह अपने आरोही नाम से पोर्न इंडस्ट्री में जानी जाती हैं। मामले की तहकीकात कर रहे पुलिस सब-इंस्पेक्टर संग्राम मालकर ने बताया कि अब तक की तहकीकात में पता चला है कि रिया की मां, अंजलि, मूल रूप से बांग्लादेश की रहने वाली हैं। वह अपनी दो बेटियों, रिया और एक बेटे के साथ भारत में अवैध रूप से रह रही थीं।

उन्होंने बताया, “रिया की मां ने स्वयं को पश्चिम बंगाल से होने का दावा करते हुए अमरावती निवासी अरविंद बर्डे से शादी की। बाद में उसने अपने और अपने बच्चों के लिए फर्जी जन्म प्रमाणपत्र और अन्य फर्जी दस्तावेज बनवाकर भारतीय पासपोर्ट तक बनवा लिया, जिससे वह अपनी भारतीय पहचान साबित कर सके।” पुलिस ने अपनी तहकीकात में पाया कि रिया के मां और पिता दोनों वर्तमान में कतर में रह रहे हैं। पुलिस ने बताया कि रिया को पहले मुंबई पुलिस ने वेश्यावृत्ति से जुड़े एक मामले में अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था। यह मामला तब सामने आया जब रिया के दोस्त प्रशांत मिश्रा को पता चला कि वह मूल रूप से बांग्लादेश की रहने वाली हैं तथा देश में अवैध रूप से रह रही हैं। उन्होंने पुलिस में इस मामले की शिकायत की, फिर पुलिस ने उसके दस्तावेजों की जांच की और पूरे घटनाक्रम का भंडाफोड़ किया।

'अगर 1% मुसलमान भी घरों से निकल गया तो..', मौलाना तौकीर रजा ने उगला जहर

देश की रक्षा समिति में राहुल गांधी को अहम भूमिका, कंगना को संचार में स्थान

मारा गया हिजबुल्लाह का ड्रोन चीफ मोहम्मद हुसैन, लेबनान में इजराइली हमलों से 700 मौतें

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -