संदेशखाली में महिलाओं को 'विधवा' बनाने की धमकी, पीड़िताओं पर ही बंगाल पुलिस ने दिखाई ताकत, Video
संदेशखाली में महिलाओं को 'विधवा' बनाने की धमकी, पीड़िताओं पर ही बंगाल पुलिस ने दिखाई ताकत, Video
Share:

नई दिल्ली: देशभर में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान ख़त्म हो चुका है, नतीजे कल यानी 4 जून को आने हैं। पश्चिम बंगाल में भी शनिवार (1 जून, 2024) को अंतिम चरण का मतदान हुआ, हालाँकि, सूबे में चुनावी हिंसा का दौर चुनावों के बाद भी जारी रहा। संदेशखाली से लेकर कोलकाता तक भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाए जाने की खबरें सामने आई हैं।

 

रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी, 2024 के बाद से हिंसा का सामना कर रहे संदेशखाली में फिर से एक बार पुलिस और महिलाओं के बीच झड़प देखने को मिली है। यहाँ, सत्ताधारी  TMC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर बंगाल  पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया गया है, ये महिलाएं एक व्यक्ति की कथित अवैध गिरफ्तारी का विरोध कर रही थीं। भाजपा IT सेल के चीफ अमित मालवीय ने इसका एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इसमें बताया है कि चुनाव के एक दिन बाद TMC के गुंडे संदेशखाली में जाकर महिलाओं को धमकाते हुए कह रहे हैं कि 4 जून के बाद वह सबको विधवा बना देंगे। मालवीय ने बंगाल पुलिस पर भी आरोप लगाया कि वह TMC के गुंडों के साथ मिलकर पीड़ित महिलाओं को धमका रही है।

उल्लेखनीय है कि, संदेशखाली में मतदान वाले दिन भी जम कर हिंसा भड़की थी। इस दिन पुलिस ने आसू गैस के गोले छोड़े थे। चुनाव के दौरान हुए हमले में एक भाजपा कार्यकर्ता का सर भी फट गया था। बंगाल के अन्य क्षेत्रों से भी हिंसा की खबरें सामने आई थी। फ़िलहाल, संदेशखाली धारा 144 लागू कर दी गई है। इस हिंसा को लेकर राज्य के गवर्नर सीवी आनंद बोस ने राज्य सरकार से कार्र्रवाई करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि वह मतदान के बाद महिलाओं पर हमले की खबरें सुन कर चिंतित हैं। गवर्नर ने हमले जारी रहने पर राजभवन के दरवाजे खोलने की बात कही है।

 

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कोलकाता में एक भाजपा पोलिंग एजेंट को TMC कार्यकर्ताओं ने पीटा था। कोलकाता उत्तर मध्य के भाजपा प्रत्याशी तापस रॉय के पोलिंग एजेंट भाजपा कार्यकर्ता रमेश साव ने आरोप लगाते हुए कहा है कि चुनाव खत्म होने के बाद उन्हें TMC के गुंडे एक जगह उठा ले गए और उनको बुरी तरह पीटा। रमेश का सर भी फोड़ दिया गया, उनको प्रताड़ित किया गया। भाजपा ने आरोप लगाया कि यह उसके कार्यकर्ता को मारने की कोशिश थी। वहीं, नैहाटी में एक भाजपा कार्यकर्ता के घर के बाहर बम रखने की घटना सामने आई थी। इसका आरोप भी सत्ताधारी TMC के कर्यकर्ताओं पर ही लगा है।

वहीं, नादिया में अघोषित कर्फ्यू के हालात हैं। यहाँ एक भाजपा कार्यकर्ता हफीजुल शेख को गोली मार दी गई थी और फिर उसका सर काट लिया गया था। पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की आशंका के मद्देनज़र चुनाव आयोग ने फैसला लिया है कि वह नतीजों के 15 दिन बाद तक यहाँ से केन्द्रीय सुरक्षा बल नहीं हटाएगा।

MP में घटी श्रद्धा हत्याकांड जैसी घटना! नदीमउद्दीन ने पत्नी के 14 टुकड़े कर फेंके, देखकर पुलिस भी रह गई सन्न

MP में होगा नमामि गंगे अभियान का आगाज, CM मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को किया भाग लेने का आह्वान

भारत में इस्लामी शासन लागू करना चाहते जो आतंकी, DMK सरकार से उन्हें बचाने की मांग ! क्या मानेंगे सीएम स्टालिन ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -