मंत्री की टिप्पणी पर बवाल, छेड़छाड़ के लिए महिलाओं के कपड़े दोषी

मंत्री की टिप्पणी पर बवाल, छेड़छाड़ के लिए महिलाओं के कपड़े दोषी
Share:

बेंगलुरू। बेंगलुरू के पाॅश क्षेत्र में न्यू ईयर सेलिब्रेशन में शामिल महिलाओं के साथ छेड़छाड़ होने की बात सामने आई थी। इस मामले में राज्य के गृहमंत्री ने घटनाक्रम हेतु युवाओं के रहन सहन के पश्चिमी तरीकों को जवाबदार बताया। उन्होंने कहा कि इस जश्न में जो महिलाऐं शामिल थीं उन्होंने भड़कीले परिधान पहन रखे थे। गृहमंत्री पी. परमेश्वर द्वारा इस मामले में कहा गया कि यह बात ठीक नहीं है। इसकी जांच की जाएगी। इसका ध्यान रखा जाएगा कि किस तरह से व्यवस्था जुटाई जाए

मगर इसके लिए करीब 10 हजार पुलिसकर्मी तैनात नहीं किए जा सकते हैं। राज्य के मंत्री ने कहा कि युवा पश्चिमी रंग में रंगे हुए हैं। पश्चिम के लोगों की नकल करते हैं। मगर यह नकल वे सोच में नहीं करते विचार में नहीं करते बल्कि परिधानों को लेकर करते हैं। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा मंत्री की टिप्पणियों का विरोध किया गया तो दूसरी ओर मंत्री से माफी मांगने के लिए कहा गया।

भारतीय पुरूष इस हद तक गिरे हैं और कमजोर हैं जो किसी समारोह के दिन महिलाओं को पश्चिमी परिधान में देखकर अपने उपर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं। आखिर भारतीय पुरूष महिलाओं का सम्मान कब करना सीखेंगे। उन्होंने कहा कि मंत्री को देश की महिलाओं से माफी मांगना चाहिए साथ ही इस्तीफा दे देना चाहिए।

बेंगलुरु की न्यू ईयर पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़, गृह मंत्री के बयान से हुआ बखेड़ा

नए LG ने अफसरों से कहा जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान करें

 

 

 

 

 

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -