यहाँ भीम और घटोत्कच खेलते थे शतरंज, आज भी इस जगह निवास करते हैं हिडिम्बा के वंशज...

यहाँ भीम और घटोत्कच खेलते थे शतरंज, आज भी इस जगह निवास करते हैं हिडिम्बा के वंशज...
Share:

दीमापुर: महाभारत काल से संबंधित कई बातों को आप जानते होंगे, किन्तु क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसी जगह भी है, जहां आज भी महाभारत काल के महाबली भीम की राक्षसी पत्नी हिडिंबा के वंशज निवास करते हैं? इस राज्य का नाम है नगालैंड। वर्ष 1961 में इस राज्य का नाम नगालैंड रखा गया, जबकि इससे पहले इसे नगा हिल्स तुएनसांग एरिया के नाम से जाना जाता था। शुरुआत में यह सूबा एक केंद्र शासित प्रदेश था। एक दिसंबर, 1963 को इसे देश का 16वां प्रदेश बनाया गया था।

नगालैंड भारत का एकमात्र ऐसा प्रदेश है, जहां सिर्फ एक ही रेलवे स्टेशन और एक ही एयरपोर्ट है और ये दोनों प्रदेश के सबसे बड़े नगर दीमापुर में हैं। दीमापुर को नगालैंड का प्रवेश द्वार माना जाता है। इस प्रदेश के उत्तर में अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम में असम और दक्षिण में मणिपुर राज्य हैं, जबकि पूर्व में यह म्यांमार देश से सटा हुआ है। यहां की मुख्य भाषा अंग्रेजी है। इसके अलावा यहां हिंदी और 16 आदिवासी बोलियां भी बोली जाती हैं।

दीमापुर को कभी 'हिडिंबापुर' के नाम से भी पहचाना जाता था। इस जगह महाभारत काल में हिडिंब राक्षस और उसकी बहन हिडिंबा रहा करते थे। यही पर हिडिंबा ने भीम से शादी की थी। यहां बहुलता में रहने वाली डिमाशा जनजाति अपने आप को भीम की पत्नी हिडिंबा का वंशज मानती है।  यहां आज भी हिडिंबा का वाड़ा है, जहां राजवाड़ी में स्थित शतरंज की ऊंची-ऊंची गोटियां पड़ी हुई हैं, जो अब थोड़ी-बहुत टूट चुकी हैं। यहां के लोगों का मानना है कि इन गोटियों से भीम और उनके पुत्र घटोत्कच शतरंज खेला करते थे। इस स्थान पर पांडवों ने अपने वनवास का काफी समय बिताया था।

आज से बढ़ रहे है LPG सिलेंडर के भाव, जानिये क्या रहेगा दाम

मारुति सुजुकी की बिक्री में आयी 1 . 9 फीसदी की गिरावट

प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना का किसे मिलता है लाभ

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -