बड़ा हादसा! अचानक गिरी फैक्टरी की दीवार, और बिछ गई मजदूरों की लाशें

बड़ा हादसा! अचानक गिरी फैक्टरी की दीवार, और बिछ गई मजदूरों की लाशें
Share:

गिरिडीह: मंगलवार को झारखंड के गिरिडीह में बड़ी दुर्घटना हो गई। यहां की एक फैक्टरी की दीवार गिरने से 3 श्रमिकों की मौत हो गई। वहीं एक महिला मजदूर गंभीर तौर पर घायल हो गई। अफसरों ने बताया कि महिला को बेहतर उपचार के लिए धनबाद रेफर किया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। 

प्राप्त खबर के अनुसार, यह मामला औद्योगिक क्षेत्र मोहनपुर स्थिति सर्वमंगला कूट फैक्टरी का है। फैक्टरी की दीवार गिरते ही अफरा-तफरी तथा चीख पुकार मच गई। कहा जा रहा है कि दीवार के पास में ही नई दीवार का काम चल रहा था। इसी के चलते अधिक दबाव पड़ने की वजह से दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में 3 श्रमिक आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक महिला चोटिल हो गई।

वही मामले की खबर मिलते ही DSP संजय राणा, SDPO अनिल कुमार सिंह सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया तथा बचाव एवं राहत कार्य आरम्भ किया गया। पुलिस अफसरों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामले की तहकीकात की जा रही है। खबर के अनुसार, जो दीवार गिरी है, उसका निर्माण एक हफ्ते पहले ही कराया गया था। दुर्घटना में नररुल, शाहबुद्दीन व एक अन्य की जान चली गई। 

लोकसभा में सरकार का बड़ा बयान, कहा- 'बिहार को केंद्र ने जारी किए 1.41 लाख करोड़ रुपये'

बिहार में जहरीला नशा! 4 दिन में गई 16 लोगों की जान, जान में जुटी पुलिस

गलती से पाकिस्तान में कैसे जा गिरी भारतीय मिसाइल ? राजनाथ सिंह ने संसद में दिया जवाब

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -