श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में हुआ बड़ा बदलाव

श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में हुआ बड़ा बदलाव
Share:

श्रीलंका के आम चुनावों में निवर्तमान राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। वामपंथी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके ने धमाकेदार जीत दर्ज की है और अब वह श्रीलंका के नए राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। 21 सितंबर को हुए मतदान में करीब 75 फीसदी मतदाताओं ने हिस्सा लिया। इस चुनाव में अनुरा कुमारा दिसानायके ने 52% वोटों के साथ जीत की ओर कदम बढ़ाया, जबकि रानिल विक्रमसिंघे को सिर्फ 16% वोट मिले और वह तीसरे स्थान पर रहे। साजिथ प्रेमदासा 22% वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

दिसानायके ने नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा, जिसमें उनकी पार्टी जनता विमुक्ति पेरेमुना (JVP) भी शामिल है। 2022 में हुए आर्थिक संकट के बाद यह पहला चुनाव था, जिसने दिसानायके को एक मौका दिया। उन्होंने भ्रष्टाचार को खत्म करने और एक नई राजनीतिक संस्कृति लाने का वादा किया, जिस पर जनता ने भरोसा जताया।

रानिल विक्रमसिंघे के विदेश मंत्री अली साबरी ने भी चुनाव परिणाम स्वीकारते हुए अनुरा कुमारा दिसानायके को उनकी जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता के फैसले का सम्मान करना जरूरी है। यह चुनाव श्रीलंका के राजनीतिक और आर्थिक संकट के बीच हुआ, जिसने दिसानायके के लिए जीत का रास्ता आसान किया। दिसानायके की एनपीपी पार्टी को पिछले चुनाव में केवल 3% वोट मिले थे, लेकिन इस बार जनता ने उनकी बातों पर भरोसा जताया और उन्हें विजयी बनाया।

आकाश और समंदर का 'गार्जियन' खरीदेगा हिन्दुस्तान, अमेरिका के साथ भारत ने की खास डील

इंदौर आज मना रहा नो कार डे, ई-बाइक से कार्यालय पहुंचे कलेक्टर

आतिशी ने ली सीएम के पद पर शपथ, हुआ केबिनेट का विस्तार

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -