'आडवाणी को जेल भेजा था, अब धीरेन्द्र शास्त्री को भी भेजेंगे..', बिहार में दरबार से पहले सियासी बवाल

'आडवाणी को जेल भेजा था, अब धीरेन्द्र शास्त्री को भी भेजेंगे..', बिहार में दरबार से पहले सियासी बवाल
Share:

पटना: मध्य प्रदेश के बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दरबार अब बिहार में लगने वाला है। उनके आने से पहले ही वहां जमकर सियासी हंगामा मचा हुआ है। बिहार कैबिनट में पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बाद राज्य के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने धीरेंद्र शास्त्री को कड़े लहजे में चेतावनी दी है कि उनका भी वही हाल होगा जो लालकृष्ण आडवाणी का हुआ था। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा है कि धीरेन्द्र शास्त्री अपनी हरकतों से बाज आ जाएं, नहीं तो राम रथयात्रा निकालने वाले भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी का जो हाल बिहार में हुआ था, वही हाल उनका भी होगा। 

बता दें कि, पंडित धीरेंद्र शास्त्री का 13 मई को पटना के नौबतपुर स्थित तरेत पाली मठ प्रांगण में दरबार लगने वाला है। इस पर बवाल अभी से मचने लगा है। RJD जहाँ उनकी यात्रा का विरोध कर रही है, तो कई लोग उनके समर्थन में भी है। इस बीच, चंद्रशेखर का बयान भी जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। चंद्रशेखर ने कहा कि बिहार में यदि नफरत फैलाई, तो जैसे आडवाणी जेल गए थे वैसे ही धीरेंद्र शास्त्री भी जेल भेजा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि तब आडवाणी को लालू यादव ने जेल में डाला था, वैसे ही अब धीरेन्द्र शास्त्री को तेजस्वी जेल भिजवाएंगे। इससे पहले, RJD बिहार इकाई के अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने धीरेंद्र शास्त्री पर तंज कसते हुए कहा था कि कैसे-कैसे लोग बाबा बन जाते हैं। वहीं, तेजप्रताप यादव ने एक वीडियो साझा करते हुए धीरेन्द्र शास्त्री से निपटने के लिए 15 लोगों की टीम बनाने की घोषणा की थी।

इस बीच, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) अध्यक्ष मुकेश सहनी ने बाबा बागेश्वर धाम सरकार के सामने अपनी इच्छा रखी है। उन्होंने कहा कि अपनी दिव्य शक्ति से बिहार का कल्याण कीजिए। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा का समर्थन करते हुए कहा है कि, 'बिहार तो सबका स्वागत करता है। जिनको आना है वो आएं। बिहार की भूमि पर सबका स्वागत है। सबसे अनुरोध है कि बिहार आइए। बिहार को घूमिए, बिहार को देखिए और कैसे आगे बढ़ें इसके बारे में सोचिए।' 

रामचरितमानस पर चंद्रशेखर का बयान:- 

बता दें कि, बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर हिन्दुओं के धर्मग्रंथ रामचरितमानस को लेकर भी विवादित बयान दे चुके हैं। चंद्रशेखर ने रामचरितमानस को नफरती ग्रन्थ बता दिया था, जिसके बाद बिहार में जमकर सियासी बवाल मचा था और JDU ने चंद्रशेखर के बयान से किनारा कर लिया था। हालाँकि, लालू यादव की पार्टी RJD के नेता चंद्रशेखर ने विवाद बढ़ने के बाद अपने बयान पर कोई खेद नहीं जताया था। वहीं, बिहार के RJD नेता यदुवंश यादव ने विवादित बयान देते हुए हाल ही में कहा था कि, एक भी ब्राह्मण भारत का नहीं है। ये सारे विदेशी हैं। उन्होंने कहा कि उनका DNA टेस्ट हुआ है तथा उसमें यह बात साबित हुई है। उन्होंने कहा था कि, 'ब्राह्मणों के द्वारा ही हम सबको बाँटने तथा आपस में झगड़ा लगाने का काम किया जाता है। ये सब हम सबके बीच फूट डालने का काम करते हैं। इसलिए जैसे वहाँ (रुस) से भगाया गया, वैसे ही हमें इन लोगों को हमें यहाँ से भगाना पड़ेगा।' 

RJD नेताओं के बयानों पर हमलावर भाजपा-

पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की पार्टी RJD के नेताओं द्वारा इस तरह के बयानों पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा का कहना है कि, ये RJD के हिन्दू विरोधी चरित्र को उजागर करता है। बीजेपी विधायक नीरज कुमार ने कहा कि RJD नेता, समुदाय विशेष को खुश करने के लिए और तुष्टिकरण के लिए इस तरह के बयान देते हैं। भाजपा ने सवाल किया है कि, क्या ये लोग किसी दूसरे धर्म के बारे में इस तरह के बयान दे सकते हैं, जहाँ सर तन से जुदा का कानून चलता है ? बिहार भाजपा का आरोप है कि, ये लोग सिर्फ हिन्दुओं में फूट डालने और उन्हें जातियों में बांटने के लिए इस तरह के बयान देते हैं।  

क़तर की जेल में कैद हैं इंडियन नेवी के 8 पूर्व अधिकारी, हो सकती है फांसी !

JNU में हुई The Kerala Story की स्क्रीनिंग, वामपंथी और कांग्रेस के छात्र संगठनों ने किया विरोध

70 टन की लॉरी का वजन नहीं सह सका पुल, दो हिस्सों में टूटा, नदी में गिरी गाड़ियां, Video

 

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -