बिहार=बलात्कार...! सोशल मीडिया पर ऐसा लिखकर फंस गए लालू यादव, जानिए मामला ?

बिहार=बलात्कार...! सोशल मीडिया पर ऐसा लिखकर फंस गए लालू यादव, जानिए मामला ?
Share:

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव एक नए विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर कोर्ट में उनके खिलाफ एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मुकदमा दायर किया गया है। बिहार के जाने-माने अधिवक्ता सुधीर ओझा ने यह मामला दायर किया है। विवाद लालू यादव के एक पोस्ट से जुड़ा है जिसमें उन्होंने लिखा था, "बिहार = बलात्कार।"

 

सुधीर ओझा ने लालू यादव पर बिहार और बिहारियों का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कोर्ट से लालू यादव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ओझा का कहना है कि लालू ने यह टिप्पणी जानबूझकर राजनीतिक लाभ के लिए की, जिससे करोड़ों बिहारवासियों की भावनाएं आहत हुईं। कोर्ट ने यह परिवाद स्वीकार कर लिया है और सुनवाई की तारीख 24 अक्टूबर तय की है। लालू यादव के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव ने बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर लगातार हमला किया। तेजस्वी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई अपराध घटनाओं का जिक्र करते हुए सरकार से सवाल किए थे। इसके बाद लालू ने भी सोशल मीडिया पर "बिहार = बलात्कार" पोस्ट कर दिया, जिसे उन्होंने 32 बार रिपोस्ट किया।

इस पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों में काफी विवाद हुआ, जिसमें रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने भी लालू पर तीखा हमला करते हुए इसे बिहार का अपमान बताया। अब, कभी लालू यादव के सहयोगी रहे अधिवक्ता सुधीर ओझा ने उनके खिलाफ केस दायर कर एक नई चुनौती खड़ी कर दी है।

'मतदाता सूची में से मुस्लिम-बनियों के नाम हटाए..', आतिशी-केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत

सिंघु बॉर्डर को पूरी तरह खोलने की मांग, पर हाई-कोर्ट ने सुनवाई से किया इंकार

गोवा के CM-स्वास्थ्य मंत्री को दिल्ली से बुलावा, क्या है भाजपा हाईकमान का इरादा ?

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -