बिहार चुनाव: वोट काउंटिंग के बीच बोले संजय राउत- 'तेजस्वी के नेतृत्व में मंगलराज शुरू होगा'

बिहार चुनाव: वोट काउंटिंग के बीच बोले संजय राउत- 'तेजस्वी के नेतृत्व में मंगलराज शुरू होगा'
Share:

बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए आज सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है और आज शाम तक यह साफ़ होने वाला है कि कौन होगा बिहार का मुख्यमंत्री। अब तक जो रुझान आए हैं उनमे एनडीए गठबंधन और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है। वहीं नतीजे आने से पहले राजनीतिक प्रतिक्रिया भी आने लगी है। हाल ही में इस लिस्ट में शामिल हुए हैं शिवसेना के नेता संजय राउत। उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव की तारीफ की है।

हाल ही में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की और इस दौरान उन्होंने कहा कि, 'एक युवा लड़का जिसने कल ही अपनी जिंदगी के 30 साल पूरे किए और वो बिहार में जिस तरह से टक्कर दे रहा है। ये आने वाली राजनीति के लिए एक बहुत अच्छा संकेत है। वहां (बिहार में) जंगलराज की बात चल रही थी। लेकिन 15 साल से तो नीतीश कुमार की ही सरकार थी तो कौन सा जंगलराज वहां था।।। लगता है लोग आज जंगलराज खत्म कर रहे हैं।।। तेजस्वी के नेतृत्व में मंगलराज शुरू होगा।' वैसे यह बातचीत से पहले संजय राउत ने एक ट्वीट किया था और कहा था कि, 'बादशाह तो वक्त होता है। इंसान तो यूं ही गुरुर करता है।'

उनके ट्वीट से यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि उन्होंने ट्वीट नीतीश कुमार को लेकर किया है या अर्नब गोस्वामी को लेकर। वैसे हम आपको यह भी बता दें कि अभी जो रुझान चल रहे हैं उनमे NDA को 121 सीटें मिली हैं। वहीं तेजस्वी यादव को 108 सीटें मिली है। इसी के साथ चिराग पासवान को 6 सीटें मिली हैं। अन्य के खाते में 8 सीटें हैं।

बिहार चुनाव: शुरूआती रुझान देखकर बढ़ाई गई कांग्रेस मुख्यालय की सुरक्षा

लोकसभा चुनाव के बाद 'भाजपा' ने घटाया विज्ञापन खर्च, लेकिन सर्च में अब भी टॉप पर

आज होगा इंडियंन प्रीमियर लीग का अंतिम मुकाबला, फाइनल से पहले मुंबई को लगा बड़ा झटका

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -