कालियागंज रेप केस के खिलाफ भाजपा ने बुलाया बंद, नाबालिग की लाश को घसीटते ले गई थी पुलिस, जावेद पर आरोप

कालियागंज रेप केस के खिलाफ भाजपा ने बुलाया बंद, नाबालिग की लाश को घसीटते ले गई थी पुलिस, जावेद पर आरोप
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के कालियागंज में रेप कांड के खिलाफ भाजपा द्वारा बुलाए गए 12 घंटे उत्तर बंगाल के दौरान जनजीवन बाधित हुआ है। शुक्रवार को बंद के दौरान भाजपा समर्थकों द्वारा बसों में तोड़फोड़ मचाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं पर आज शुक्रवार (28 अप्रैल) की सुबह कूचबिहार से अलीपुरद्वार जाने वाले बरोबिशा मार्ग पर एक सरकारी बस पर पथराव और शीशा तोड़ने का इल्जाम लगा। आरोप है कि कुछ तृणमूल कांग्रेस (TMC) समर्थक कार्यकर्ताओं ने भाजपा समर्थकों के साथ मारपीट की है।

 

बता दें कि, कालियागंज में भाजपा कार्यकर्ता मृत्युंजय बर्मन की गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में भाजपा ने उत्तर बंगाल में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। इस हत्या का आरोप बंगाल पुलिस के मोअज्जिम नमक अधिकारी पर लगा है।  बंद को लेकर उत्तर बंगाल के कई जिलों में जनजीवन बाधित हुई है। इलाके में बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। बंद को सफल बनाने के लिए शुक्रवार सुबह से ही दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट कस्बे सहित विभिन्न इलाकों में बंद समर्थक धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा द्वारा बुलाए गए 12 घंटे के बंद की वजह से बालुरघाट समेत जिले में कोई भी निजी वाहन और बसें नहीं चल रही हैं, मगर सड़क पर सरकारी बसें चालू हैं।

 

बंद को सफल बनाने के लिए बालुरघाट राज्य बस स्टैंड से सटे इलाके में भाजपा की तरफ से आज सुबह से धरना प्रदर्शन किया गया। धरने में तपन भाजपा विधायक बुधराई टुडू, भाजपा जिला महासचिव बापी सरकार, पूर्व जिलाध्यक्ष सुवेंदु सरकार समेत अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।

क्या है कालियागंज रेप केस:-

बता दें कि, विगत 21 अप्रैल को 17 वर्षीय एक नाबालिग लड़की का शव कालियागंज की एक नहर में तैरता हुआ पाया गया था। आरोप है कि दुष्कर्म के बाद लड़की की हत्या कर दी गई थी। इसके विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी थी और टायर जलाए थे। वहीं, उत्तरी दिनाजपुर जिले में बीते हफ्ते नाबालिग लड़की की लाश को सड़क पर घसीटने के आरोप में 4 पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। सस्पेंड किए गए चारों पुलिसकर्मी सहायक उप निरीक्षक (ASI) के पद पर कालियागंज और रायगंज थाने में पदस्थ थे। इन पुलिसकर्मियों का शव को घसीटते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था। पीड़ित परिवार पहले ही कलकत्ता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाकर घटना की CBI जांच की मांग कर रहा है। उनका आरोप है कि, बंगाल पुलिस सही तरीके से जांच नहीं कर रही है।  लड़की के साथ दुष्कर्म करने और उसकी हत्या करने का आरोप जावेद अख्तर पर लगा है। वहीं, सीएम ममता बनर्जी इस मामले को प्रेम प्रसंग का मामला बता रही है। 

 

इसी हत्याकांड का भाजपा विरोध कर रही थी। जिसके बाद भाजपा नेता विष्णु बर्मन के भतीजे मृत्युंजय बर्मन की हत्या की है। आरोप है कि, बंगाल पुलिस की फायरिंग में बेक़सूर युवक मृत्युंजय बर्मन की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि, बंगाल पुलिस ने भाजपा पंचायत समिति सदस्य बिष्णु बर्मन के घर आधी रात (27 अप्रैल; 2023) की रात 2:30 बजे छापा मारा, मगर वह नहीं मिला, तो पुलिस ने उनके भतीजे मृत्युंजय को गोली मार दी। जिसके खिलाफ आज भाजपा ने 12 घंटे का बंद बुलाया है।

मणिपुर में हालत चिंताजनक, सीएम बिरेन सिंह के वेन्यू पर भीड़ ने लगाई आग, इंटरनेट बंद, 144 लागू

पूर्वोत्तर भारत में उग्रवाद का अंत! DNLA के साथ सरकार ने किया शांति समझौता

ईद वाले दिन सड़क ब्लॉक कर पढ़ी नमाज़, 1700 लोगों पर दर्ज हुई FIR

 


 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -