कांग्रेसियों को अब से करना होगा पीडी को सलाम
कांग्रेसियों को अब से करना होगा पीडी को सलाम
Share:

नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर टिप्पणियां की हैं। ये टिप्पणियां कांग्रेस में अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए, राहुल द्वारा भरे गए नामांकन के बाद की गई हैं। अब भाजपा नेता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कांग्रेस विरोध ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को बधाई दी है और तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि, कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर अपने निश्चित चुनाव पर राहुल गांधी को शुभकामनाऐं।

अब तो हालात ये हो गए हैं कि न तो पुरानी पीढ़ी महत्व रखती है और न ही नई पीढ़ी मायने रखती है, बस राहुल की पसंदीदा पीधी महत्व रखती है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि राहुल के दोस्तों, पीधी को सलाम करने के लिए तैयार हो जाओ। अब आपको आश्चर्य हो रहा होगा कि यह पीधी या पीडी कौन है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ट्वीटर पर सक्रियता और उनके शायराना अंदाज़ में किए जाने वाले ट्वीट्स को लेकर भी सभी के बीच सवाल उठ रहे होंगे।

मगर इसका जवाब भी सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि राहुल गांधी ने एक बार ट्विटर पर वीडियो शेयर किया था। उक्त वीडियो में पीडी, नामक पपी को नमस्ते करने की अपील वे लोगों से करते दिखाई दे रहे थे। ऐसे में राहुल गांधी को ट्रोल किया गया था। पीडी से जुड़े ट्वीट और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हुए हैं। इन ट्वीट्स और वीडियोज़ को काफी लोगों द्वारा देखा गया है।

 

कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अपने "निश्चित" चुनाव पर राहुल गांधी को बधाई। अब, न तो "पुरानी पीढ़ी" और न ही "नई पीढ़ी" मायने रखती है. राहुल की पसंदीदा "पिधी" केवल मायने रखती है. कांग्रेस के दोस्तों, "पिधी" को सलाम करने के लिए तैयार हो जाओ. @OfficeOfRG @INCIndia pic.twitter.com/IA4cNtgBgX

पार्टी में मची हलचल, पर्चा दाखिल करने रवाना हुए राहुल

पीएम के औरंगजेब राज पर कांग्रेस ने इस तरह दिया जवाब

अमित शाह ने की आदिवासी हित की बात

कांग्रेस को औरंगजेब राज मुबारक हो - पीएम नरेंद्र मोदी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -