पुलिस के साथ धक्का-मुक्की में घायल हुए BJP प्रदेश अध्यक्ष, ममता सरकार के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन

पुलिस के साथ धक्का-मुक्की में घायल हुए BJP प्रदेश अध्यक्ष, ममता सरकार के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में संदेशखाली हुई हिंसा को लेकर, हंगामा जारी है। संदेशखाली हिंसा के विरोध में वहां जा रहे भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार भी चोटिल हो गए हैं। वह पुलिस के साथ हुई झड़प में चोटिल हो गए। यहां पुलिस एवं भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी। आरोप है कि इस के चलते पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को बशीरहाट मल्टी-फैसिलिटी हॉस्पिटल ले जाया गया है। 

बशीरहाट में चोटिल होने के बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया था। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। अब बीजेपी अध्यक्ष को उपचार के लिए कोलकाता ले जाए जाने की तैयारी है। इससे पहले मजूमदार ने आरोप लगाया था कि बंगाल पुलिस ने उन्हें उत्तर 24 परगना जिले के अशांत संदेशखाली जाने से रोकने के लिए उनके लॉज की घेराबंदी कर दी थी। मजूमदार ने प्रदर्शनकारियों से मिलने के लिए दोपहर के पश्चात् संदेशखाली जाने की घोषणा की थी। एसपी कार्यालय के घेराव के चलते बशीरहाट में भाजपा समर्थकों की पुलिस से झड़प के एक दिन पश्चात्, बंगाल पुलिस ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को ताकी में गेस्ट हाउस छोड़ने से रोक दिया था।

भाजपा नेताओं को रोकने के लिए यहां भारी पुलिस तैनाती की गई है। शांति बनाए रखने के लिए संदेशखाली के कुछ हिस्सों में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। सुकांत मजूमदार संदेशखाली जाना चाहते हैं, मगर उन्हें रोका जा रहा है। चोटिल होने से पहले मीडिया से चर्चा के दौरान सुकांत मजूमदार ने कहा कि, "बशीरहाट और पश्चिम बंगाल के कई अन्य जगहों में हिंदुओं को गुप्त रूप से प्रार्थना करनी पड़ती है। दुर्गा पूजा के चलते प्रतिमा विसर्जन को ममता बनर्जी ने पहले ही रोक दिया है, उन्होंने एक बार तारीख बदल दी है। यह ममता बनर्जी की गंदी राजनीति है। वह सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति के बारे में सोचती हैं, लोगों के विकास के बारे में नहीं। मैं संदेशखाली जाने का प्रयास करूंगा, देखूंगा कि क्या पुलिस मुझे रोकने का प्रयास करती है।"

उधर, भाजपा आईटी सेल प्रमुख,  अमित मालवीय ने X पर पोस्ट किया।उन्होंने लिखा कि, 'पश्चिम बंगाल पुलिस ने सारी हदें पार कर दी हैं। उन्होंने ममता बनर्जी को खुश करने के लिए हर नियम का उल्लंघन किया है। पुलिस के साथ झड़प में भाजपा बंगाल के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को चोटें आईं तथा वे बेहोश हो गए। उनकी टीम पर हमला किया गया। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया है। ममता बनर्जी एवं पश्चिम बंगाल पुलिस को बता दें कि वे संदेशखाली की महिलाओं के लिए न्याय के लिए बीजेपी के आंदोलन को कुचल नहीं सकते। हम पश्चिम बंगाल में महिलाओं को ममता बनर्जी के आपराधिक सिंडिकेट की वासना की वस्तु नहीं बनने देंगे। लड़ाई जारी रहेगी।

बीवाईडी सील प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेडान जल्द भारत में होगी लॉन्च, मिलेगी 700 किमी की रेंज

प्रेशर कुकर में बनाएं तंदूरी रोटी, इसका स्वाद ढाबे जैसा होगा

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और सबसे उम्रदराज़ क्रिकेटर डीके गायकवाड़ का निधन, BCCI ने जताया शोक

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -