'मुस्लिम भाइयों के अधिकार छीनना चाहती है भाजपा..', वक़्फ़ कानून पर बोले अखिलेश यादव !

'मुस्लिम भाइयों के अधिकार छीनना चाहती है भाजपा..', वक़्फ़ कानून पर बोले अखिलेश यादव !
Share:

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया और सांसद अखिलेश यादव ने भाजपा पर मुसलमानों का अधिकार छीनने का इल्जाम लगाया है। उनका यह बयान ऐसे वक़्त में आया है, जब केंद्र सरकार वक्फ बोर्ड को नियंत्रित करने वाले 1995 के कानून में संशोधन के लिए संसद में बिल लाने की पूरी तैयारी में है।

दरअसल, सरकार का मानना है कि यह संशोधन वक्फ के कामकाम में पारदर्शिता, और ज्यादा जिम्मेदारी व पारदर्शिता लाने के लिए किया जा रहा है। साथ ही इससे इन निकायों में महिलाओं की भी भागीदारी तय हो सकेगी। इस संशोधन के तहत वक्फ बोर्ड को उनकी संपत्ति जिला कलेक्टर से पंजीकृत करवानी होगी, ताकि उसकी वास्तविक कीमत निर्धारित की जा सके। इसको लेकर सपा प्रमुख ने कहा कि हम इस संशोधन के विरोध में हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का काम सिर्फ हिंदू और मुसलमानों में विभाजन करना है। वह केवल मुस्लिम भाईयों के अधिकार छीनना चाहती है।

सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि, भाजपा इस पर काम भी कर रही है कि कैसे मुस्लिमों को संविधान से दिये गए अधिकारों को छीन लिया जाए। अखिलेश ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले मोदी सरकार ने एंग्लो-इंडियन के अधिकार छीने। एंग्लो-इंडियन के लिए पहले लोकसभा और विधान सभा में एक-एक सीट रिज़र्व रहती थी। किन्तु, मोदी सरकार ने फर्जी जनगणना के जरिए एंग्लो इंडियन के लिए आरक्षित इन सीटों को भी छीन लिया।

शेख हसीना ने पीएम पद से दिया इस्तीफा, बांग्लादेश छोड़कर आ रहीं भारत ! प्रधानमंत्री आवास में उत्पात मचा रहे प्रदर्शनकारी

77 मुस्लिम जातियां OBC कैसे हो गईं ? बंगाल में आरक्षण पर खेला, SC ने ममता सरकार से माँगा जवाब, INDIA गठबंधन मौन !

'ओवैसी बताएं, संविधान में वक्फ कहाँ लिखा है..', AIMIM चीफ को सुप्रीम कोर्ट के वकील ने दी चुनौती ?

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -