हरियाणा में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, तीसरी बार बनाएगी सरकार - अनिल विज का दावा

हरियाणा में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, तीसरी बार बनाएगी सरकार - अनिल विज का दावा
Share:

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और पूर्व राज्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि पार्टी हरियाणा में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और  लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। मीडिया से बात करते हुए अनिल विज ने कहा कि उम्मीदवारों के चयन को अंतिम रूप देने और आगामी राज्य विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति बनाने के लिए चर्चा और मूल्यांकन जारी है। विज ने कहा कि, "हमने प्रत्येक सीट के लिए चर्चा की और हम प्राप्त आवेदनों को देख रहे हैं। बैठक कल भी जारी रहेगी और हम चर्चा करेंगे। हम एक पैनल बनाएंगे और इसे केंद्रीय चुनाव समिति को भेजेंगे। भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और तीसरी बार सरकार बनाएगी।" 

वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाल ही में तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने के बाद मतदाताओं से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया पर प्रकाश डाला। सैनी ने कहा कि, "चर्चा चल रही है। पीएम मोदी के तीसरी बार शपथ लेने के बाद हरियाणा के लोगों की प्रतिक्रिया भी ऐसी ही थी। भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।" इससे पहले हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि भाजपा राज्य में तीसरी बार सरकार बनाएगी क्योंकि जनता का कांग्रेस पर से विश्वास उठ गया है।

खट्टर ने कहा कि, "मैं घोषणा का स्वागत करता हूं और हमारे कार्यकर्ता पहले से ही चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। और निश्चित रूप से, जिस तरह से पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनी है, उसी तरह, भाजपा हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाएगी। जनता का कांग्रेस पर से विश्वास उठ गया है और हरियाणा के लोग उन पर भरोसा नहीं करेंगे।"  बता दें कि, हरियाणा में एक अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान होना है और मतों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी। राज्य में भाजपा, कांग्रेस, जेजेपी और आप के बीच चौतरफा मुकाबला होने की संभावना है।

कतर ने पुलिस हिरासत में रखीं श्री गुरु ग्रन्थ साहिब की दो प्रतियां, भारत सरकार ने की तुरंत लौटाने की मांग

मुस्लिम नेताओं से मिले पूर्व सीएम जगन रेड्डी, बोले- संसद में वक़्फ़ बिल का कड़ा विरोध करेंगे

ये तालिबानी संस्कृति..! महिला सुरक्षा को लेकर ऐसा क्या बोले सीएम योगी, जो भड़क गए सपा नेता

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -