सोशल मीडिया पर BJP शुरू करेगी 'मिशन शंखनाद'

सोशल मीडिया पर BJP शुरू करेगी 'मिशन शंखनाद'
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में विपक्षी पार्टियों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस मतलब I।N।D।I।A। की बैठक हो रही है। इस मीटिंग में गठबंधन के स्ट्रक्चर पर भी चर्चा होनी है। बैठक के एजेंडे में रिसर्च विंग के साथ ही मीडिया एवं सोशल मीडिया टीम को लेकर चर्चा भी है। एक ओर विपक्षी गठबंधन सोशल मीडिया पर सरकार को घेरने की योजना बनाने में जुटा है। वहीं सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA की अगुवाई कर रही भाजपा ने भी विपक्ष को काउंटर करने की योजना बना ली है। मिशन 2024 के तहत भाजपा अब सोशल मीडिया पर मिशन शंखनाद आरम्भ करेगी। इस अभियान के माध्यम से भाजपा का लक्ष्य एक लाख सोशल मीडिया वॉलंटियर्स के जरिए 10 करोड़ मतदाताओं तक पहुंचने का है। पार्टी की रणनीति मिशन शंखनाद के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियों, काम को मतदाताओं तक पहुंचाने तथा नए नवेले विपक्षी गठबंधन को घेरने के लिए एक-एक दल को टारगेट करने की है।

वही इस अभियान के तहत भाजपा के सोशल मीडिया वॉलंटियर्स लोगों को मोदी सरकार की योजनाओं के सिलसिले में जानकारी देंगे। वे ये भी जानकारी देंगे कि 2014 के पहले क्या था एवं 2014 के बाद क्या है यानी मोदी सरकार आने के बाद कितना अंतर आया है? भाजपा सरकार के काम से फायदे की जानकारी देने के लिए लाभार्थियों के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की रणनीति पर भी काम कर रही है। प्रत्येक लोकसभा सीट से सौ लाभार्थियों के वीडियो पोस्ट करने का लक्ष्य तय किया गया है। विपक्ष को घेरने के लिए भी भाजपा का प्लान तैयार है। भाजपा वंशवाद एवं भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर हमला बोलेगी। मल्लिकार्जुन खड़गे भले ही कांग्रेस अध्यक्ष हैं मगर भाजपा के हमलों के केंद्र में गांधी परिवार ही रहेगा। भाजपा के निशाने पर कांग्रेस तो होगी ही, अलग-अलग प्रदेशों में प्रमुख क्षेत्रीय दलों पर भी हमले बोले जाएंगे। 

बिहार में लालू यादव की राजद, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस, उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी (सपा) को घेरने का प्लान भी तैयार है। भाजपा इन दलों को परिवारवाद एवं भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरेगी। भाजपा इस अभियान को लेकर देश के सौ शहरों में सोशल मीडिया वॉलंटियर्स की बैठक आयोजित करेगी। राज्य स्तर पर सोशल मीडिया टीम की बैठकें 5 सितंबर से आरम्भ होंगी। प्रदेश के पश्चात जिला स्तर पर बैठकें होंगी। इन बैठकों में मंत्री और संगठन के लोग भी सम्मिलित होंगे। संगठन में नीचे तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाई जाएगी। भाजपा के सोशल मीडिया वॉलंटियर्स की बैठकों के लिए शहरों का भी चयन कर लिया गया है। यूपी के 9 शहरों में बैठक होगी तो वहीं पश्चिम बंगाल एवं मध्य प्रदेश में चार-चार बैठकें होंगी। असम में 3 जगह बैठक होनी है। दक्षिण भारत में भी कई जगह बैठकें होंगी। इनमें कन्याकुमारी, मदुरै, चेन्नई, बेंगलुरु, शिमोगा जैसे शहर सम्मिलित हैं।

बीरेंद्र रघुवंशी के इस्तीफे पर आई ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रतिक्रिया, जानिए क्या बोले?

'50% कमीशन सरकार को बेनक़ाब', बीरेंद्र रघुवंशी के इस्तीफे के बाद कमलनाथ का भाजपा पर हमला

संपन्न हुई शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -