'संविधान को नष्ट करना चाहते हैं भाजपा-RSS..', नूह रैली में राहुल गांधी ने साधा निशाना

'संविधान को नष्ट करना चाहते हैं भाजपा-RSS..', नूह रैली में राहुल गांधी ने साधा निशाना
Share:

मेवात: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरियाणा के मुस्लिम बहुल इलाके नूंह में एक जनसभा के दौरान भाजपा सरकार पर तीखे आरोप लगाए, जिसमें उन्होंने कहा कि भाजपा और RSS देश के संविधान को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने 'भारत जोड़ो यात्रा' का जिक्र करते हुए बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य देश में प्रेम और एकता फैलाना और 'नफरत का बाजार' बंद करना है। उन्होंने कहा, "जहां भी भाजपा ने नफरत का बाजार खोला, हमने वहां मोहब्बत की दुकान खोली।"

राहुल गांधी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे नफरत फैलाते हैं और देश को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इसे एक वैचारिक युद्ध बताया, जिसमें एक तरफ संविधान को बचाने की विचारधारा है और दूसरी तरफ इसे नष्ट करने की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस वैचारिक लड़ाई को लड़ रही है। इसके अलावा, राहुल गांधी ने बेरोजगारी और महंगाई का मुद्दा उठाया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाया कि वह केवल अरबपतियों के कर्ज माफ कर रहे हैं, जबकि गरीब किसानों के कर्ज माफ नहीं किए जा रहे हैं। राहुल ने हरियाणा के युवाओं की परेशानियों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है और वे कर्ज लेकर अमेरिका जाने पर मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी चरम पर है और भाजपा सरकार ने राज्य की स्थिति बर्बाद कर दी है।

राहुल गांधी ने राज्य में चुनाव लड़ने वाले छोटे दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दल भाजपा की 'बी टीम' हैं और लोगों से अपील की कि वे कांग्रेस को वोट दें ताकि भाजपा को सत्ता से हटाया जा सके। हरियाणा में 5 अक्टूबर को चुनाव होंगे और इसके नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

'कैदियों से ना पूछी जाए जाति, संविधान का उल्लंघन..' , सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

8 महीने भाजपा में रहे, चुनाव हारे, अब फिर कांग्रेसी बन गए अशोक तंवर

मेघालय से 17 अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार, भागने वाले थे तमिलनाडु, फर्जी आधार कार्ड बरामद

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -