जिस पैर ने दुनिया भर में ख्याति दिलाई सजा से बचने के लिए उसी का करने लगे इस्तेमाल

जिस पैर ने दुनिया भर में ख्याति दिलाई सजा से बचने के लिए उसी का करने लगे इस्तेमाल
Share:

प्रिटोरिया : पैरालंपिक एथलीट ऑस्कर पिस्टोरियस जब बुधवार को हाइकोर्ट के समक्ष पेश हुए तो इससे पहले वो अपने बचाव की तैयारी करके पहुंचे थे। अपनी गर्लफ्रेंड रीवा स्तीनकांप की हत्या के दोषी पिस्टोरियस कोर्ट में बिना प्रोस्थेटिक लेग्स के चलने लगे। कहा जा रहा है कि जजों की सिम्पथी हासिल करने के लिए उन्होने ऐसा किया।

जज ने 6 जुलाई को सजा सुनाने का ऐलान किया है। जज तोकोजीले मसीपा की अदालत में तीन दिनों से चल रही बहस समाप्त हो गई। अनुमानतः पिस्टोरियस को 15 साल की जेल हो सकती है। उनके वकील ने कोर्ट से मानसिक बीमारी और दोनों पैर न होने का कारण देकर उऩकी सजा कम करने को कहा है।

पिस्टोरियस एक ऐसे एथलीट है, जिसने बिना पैरों के भी पैरालंपिक में मेडल जीता था। लंदन वो सामान्य एथलीटों के साथ दौड़े थे। ब्लेड रनर के नाम से मशहूर पिस्टोरियस पर 2013 में अपनी ही गर्लफ्रेंड की हत्या का आरोप लगा था। 14 फरवरी यानि वैलेंटाइन डे के दिन पिस्टोरियस ने अपनी गर्लफ्रेंड रीवा को अपने ही घर में गोली मार दी थी।

उन्होंने चार बार रीवा पर गोली चलाई थी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। हालांकि उन्होंने दलील दी है कि अंधेरे में घर में चाेर के दाखिल हाेने के शक में गोली चलाई थी। लेकिन जज ने इसे खारिज करते हुए उन्हें मर्डर का दोषी करार दिया। पिस्टोरियस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गए। लेकिन उसने मर्डर के कनविक्शन को अपग्रेड कर दिया।

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -