अमनमणि त्रिपाठी के गुर्गों पर लगे मारपीट के आरोप
अमनमणि त्रिपाठी के गुर्गों पर लगे मारपीट के आरोप
Share:

महराजगंज। क्षेत्र के नौतनवां विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी को लेकर जानकारी सामने आई है कि, उनके गुर्गों ने कथिततौर पर निकाय चुनाव को लेकर मारपीट की। आरोप लगे हैं कि, दबंग नेता अमनमणि त्रिपाठी के गुर्गे भोजपुरी फिल्म के कलाकार, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के रोड शो के तहत भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के वाहन पर हमला बोल रहे थे।

ऐसे में दोनों गुट आमने - सामने आ गए। ऐसे में दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि, भाजपा प्रत्याशी के वाहन के काॅंच टूट गए। पुलिस ने भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ सहित विधायक अमनमणि त्रिपाठी के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है। अमनमणि त्रिपाठी, मधुमिता शुक्ला हत्याकांड से चर्चित हुए पूर्व विधायक अमरमणि त्रिपाठी के पुत्र हैं। अमनमणि पर भी उनकी पत्नि की हत्या का आरोप था।

हालांकि उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया है। इस मामले की सुनवाई गाजियाबाद के सीबीआई न्यायालय में चल रही है। मामले में एसपी आशुतोष शुक्ला ने कहा कि, इस घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद, आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई होगी। विधायक अमनमणि त्रिपाठी, उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान सुर्खियों में आए थे। उन पर चल रहे न्यायालयीन प्रकरण को लेकर पसोपेश बना हुआ था।

चुनावी कार्यक्रम के तहत ऐसे नेताओं को जेल भेजने के आदेश दिए थे, जिन पर न्यायालयीन प्रकरण चल रहे थे। ऐसे में अमनमणि के चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी उनकी बहनों ने और परिजन ने संभाली थी, बाद में अमनमणि को जमानत पर छोड़ दिया गया था।

डिप्टी सीएम करेंगे कानुपर के देहाती क्षेत्र में जनसभाऐं

उत्तरप्रदेश- हरदोई में मीडियाकर्मियों पर पथराव

ममता शूर्पणखा की कटी नाक को ना भूले- सूरज पाल अम्मू

शिवसेना ने जताई ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -