मुंबई के जुहू बीच पर दिखी ब्लू बॉटल जेलीफिश, विशेषज्ञों ने की दूर रहने की अपील

मुंबई के जुहू बीच पर दिखी ब्लू बॉटल जेलीफिश, विशेषज्ञों ने की दूर रहने की अपील
Share:

मुंबई के जुहू बीच पर ब्लू बॉटल जेलीफिश को देखा गया ह। आप सभी को बता दें कि इस फिश को पुर्तगाली मैन ऑफ वॉर के नाम से भी जाना जाता है। बीते तीन दिनों में जुहू बीच पर जेलीफिश देखे जाने की कई खबरें सामने आ चुकीं हैं। वहीँ कुछ रिपोर्ट्स को माने तो मानसूनी हवाओं के कारण ये जलीय प्रजातियां समुद्री किनारे पर आ रहीं हैं, हालाँकि खूबसूरत सी दिखने वाली यह जेलीफिश जहरीली भी है। कुछ विशेषज्ञों ने लोगों को इन प्रजातियों से दूर रहने के लिए कहा है। मैंग्रोव सेल ने मरीन लाइफ ऑफ मुंबई यानी एमएलओएम के साथ मिलकर समुद्र तट के किनारे साइनबोर्ड लगा दिए गए हैं जिसमें लोगों से चमकीले रंग के समुद्री हाइड्रोजोन के संपर्क में नहीं आने का आग्रह किया गया है।

 

केवल यही नहीं बल्कि विशेष रूप से इनमें से अधिकांश समुद्री प्रजातियां समुद्र तट पर दम तोड़ देती हैं, जबकि कुछ ज्वार के साथ समुद्र में लौटने में सक्षम होती हैं। बीते हफ्ते ही कोस्टल कंजर्वेशन फाउंडेशन के निदेशक शौनक मोदी ने भी जुहू तट पर जेलीफिश की एक तस्वीर ट्वीट की थ। उस ट्वीट में उन्होंने कहा था- 'पिछले कुछ दिनों की तेज तटवर्ती हवाओं ने हमारे वार्षिक मानसून आगंतुकों को हमारे तटों पर वापस ला दिया है। हजारों ब्लू बॉटल जेलीफिश जुहू समुद्र तट पर फंसी हुई हैं।''

वहीँ विशेषज्ञों का यह मानना है कि समुद्र के तापमान में वृद्धि के कारण ये समुद्री प्रजातियां तट पर आ जाती हैं। समुद्री तट पर घूमने वाले लोग अगर इन जीवों पर कदम रख देते हैं या फिर उन्हें उठाने की कोशिश करते हैं तो ये जेलीफिश उन्हें काट सकती हैं। विशेषज्ञों का कहना यह भी है कि, अगर कोई व्यक्ति जेलीफिश द्वारा पानी में काट लिए जाएं तो यह अधिक खतरनाक हो सकता है। जेलीफिश के डंक से जलन हो सकती है और लोगों को लाल चकत्ते के साथ सूजन हो सकती है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ की स्थिति पर की उपराष्ट्रपति एम। वेंकैया नायडू से चर्चा

दो अंतरराज्यीय वाहन चोर हुए गिरफ्तार, 109 बाइक हुई जब्त

ईडी ने IMA घोटाले से जुड़े रोशन बेग, बीजेड ज़मीर अहमद खान के घरों पर की छापेमारी

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -