BMW कार ने स्कूटी सवार 2 लड़कियों को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत

BMW कार ने स्कूटी सवार 2 लड़कियों को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक तेज रफ्तार BMW कार ने स्कूटी सवार 2 लड़कियों को टक्कर मार दी। घटनास्थल पर उपस्थित लोगों ने तुरंत दोनों लड़कियों को चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उपचार के चलते उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।

घटना महालक्ष्मी नगर इलाके की है। प्राप्त खबर के अनुसार, दीक्षा जादौन और लक्ष्मी तोमर नाम की लड़कियां मेला देखकर घर लौट रही थीं। इसी के चलते एक गलत दिशा में आ रही BMW कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। फिर, कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस तहकीकात में पता चला कि आरोपी अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए जल्दी में केक लेकर गलत दिशा में जा रहा था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी मनोज सेंधव ने तत्काल पुलिस टीम को रवाना किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए BMW कार के ड्राइवर गजेंद्र प्रताप सिंह (28) को गिरफ्तार कर लिया। अपराधी के खिलाफ धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि उसने हाल ही में एक सेकंड हैंड कार खरीदी थी तथा वह टास्क यूएस कंपनी में काम करता है। पुलिस ने बताया कि दोनों लड़कियां अपना निजी काम निपटाकर घर लौट रही थीं, तभी तेज रफ्तार BMW कार ने उन्हें टक्कर मार दी। उपचार के चलते उनकी मौत हो गई। फिलहाल, आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यूपी से ले जाते नेपाल और बना देते ईसाई, हिन्दू संगठनों ने पकड़ी दो बस

भारत में जल्द शुरू होगी जनगणना, जातिगत गिनती भी संभव, मोदी सरकार ने दिए संकेत

डोनाल्ड ट्रम्प पर फिर जानलेवा हमला! गोल्फ खेलते समय होने लगी अंधाधुंध फायरिंग और फिर..

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -