बहन सोनाक्षी की शादी में शामिल नहीं हुए दोनों भाई, रो पड़ीं एक्ट्रेस
बहन सोनाक्षी की शादी में शामिल नहीं हुए दोनों भाई, रो पड़ीं एक्ट्रेस
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर स्टार कपल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के लिए 23 जून का दिन बहुत यादगार बन गया है, क्योंकि इसी दिन दोनों ने पति-पत्नी के तौर पर नया सफर शुरू किया है। सोनाक्षी-जहीर ने ना तो निकाह किया और ना ही सात फेरे लिए, बल्कि कपल ने सिविल मैरिज करके दूजे का हाथ थामा है। 

सोनाक्षी और जहीर की शादी में दोनों के घरवाले जश्न में डूबे नजर आए। शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी पूनम सिन्हा ने भी बेटी-दामाद को अपना आशीर्वाद दिया। मगर शादी के किसी भी फंक्शन में सोनाक्षी सिन्हा के दोनों भाई लव और कुश सिन्हा नहीं नजर आए। वो ना रजिस्टर मैरिज में दिखे और ना रिसेप्शन पार्टी में दिखाई दिए। इकलौती बहन की शादी में दोनों भाइयों की गैरमौजूदगी पर सवाल उठ रहे हैं। लोग अनुमान लगा रहे हैं कि शायद जहीर संग सोनाक्षी की शादी से उनके भाई खुश नहीं हैं। दोनों भाइयों की अनुपस्थिति में सोनाक्षी के करीबी दोस्त और एक्टर साकिब सलीम ने भाई का फर्ज निभाया।

दरअसल, जब सोनाक्षी ने वेडिंग वेन्यू में एंट्री की, तब व्हाइट फूलों से सजी चादर को अभिनेता साकिब सलीम ने पकड़ा हुआ था। इस रस्म में भाई फूलों की चादर पकड़ते हैं। किन्तु सोनाक्षी के दोनों ही भाई शादी में कहीं दिखाई नहीं दिए। इसके चलते सोनाक्षी भावुक होती नजर आई। उनकी आंखों में आंसू साफ दिखाई दिए। शायद वो अपने खास दिन दोनों भाइयों को मिस कर रही थीं। सोनाक्षी की शादी के फोटोज-वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दुल्हन के जोड़े में सजी सोनाक्षी किसी अप्सरा से कम नहीं लगीं। 

सलमान खान और रजनीकांत के फैंस के लिए खुशखबरी, एक फिल्म में आएँगे नजर!

सोनाक्षी-जहीर की शादी में हनी सिंह ने कर दी ऐसी हरकत, बोले- 'मेरी मम्मी देखेंगी तो गालियां पड़ेंगी'

इस कारण सोनाक्षी-ज़हीर ने की 23 जून को शादी, रिसेप्शन में पहनी लाल साड़ी की कीमत कर देगी हैरान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -