शादी से पहले बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को बुलाया घर, दोनों ने खाया जहर और फिर...

शादी से पहले बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को बुलाया घर, दोनों ने खाया जहर और फिर...
Share:

बरेली: यूपी के बरेली से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां प्रेमी जोड़े ने जहर खा लिया, जहां प्रेमिका की मौत हो गई, वहीं प्रेमी गंभीर हालत में चिकित्सालय में भर्ती है। खबर प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के एक अफसर ने बताया कि दोनों के परिजनों से पूछताछ की जाएगी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों में 3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से निकाह करना चाहते थे। किन्तु दोनों के परिवार वाले इस बात से राजी नहीं थे। युवक के परिजनों ने 6 महीने पहले बदायूं के वजीरगंज में उसका रिश्ता तय कर दिया था। उसकी 2 जुलाई को बारात जानी थी। पुलिस ने फिलहाल प्रेमिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक का नाम रेहान है। रेहान ने अपनी प्रेमिका को अपने घर बुलाया। दोनों ने आपस में बातें की। फिर निर्णय किया कि दोनों साथ में जान दे देंगे। रेहान ने खुदखुशी की तैयारी पहले से कर ली थी। इसके लिए उसने सल्फास की गोली खरीदी थी। दोनों ने साथ में सल्फास की गोली खा ली। 

इसके बाद दोनों की तबीयत ख़राब होने लगी। दोनों उल्टियां करने लगे। प्रेमिका की तो घर पर ही मौत हो गई। वहीं युवक की हालत बिगड़ी तो परिजनों ने उसे एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस के एक अफसर ने कहा कि दोनों ने सल्फास खाया था। प्रेमिका के घर वालों की ओर से अभी भी कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। पुलिस ने पूरे घर की तलाशी ली। मौके पर जो भी सबूत मिले, उसे जांच के लिए भेजा है। दोनों परिवार में कोहराम मचा हुआ है। लड़की के परिजन सदमे में हैं, वहीं लड़के के परिजन उसकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं।

मोदी सरकार 3.0 में अल्पसंख्यक समुदाय से 5 मंत्री, लेकिन मुस्लिम एक भी नहीं, आखिर क्यों ?

लोकसभा के बाद MP में होगा एक और चुनाव, तय हुई तारीख

'इस तरह हज करना नाज़ायज़..', सऊदी के ग्रैंड मुफ्ती का बड़ा फरमान, होगी सख्त कार्रवाई

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -