भारी बारिश के कारण टूटा लड़के का रिश्ता, जानिए पूरा मामला

भारी बारिश के कारण टूटा लड़के का रिश्ता, जानिए पूरा मामला
Share:

मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ हरलाखी प्रखंड की फुलहर पंचायत में जलजमाव के चलते एक युवक की सगाई टूट गई। अब यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। फुलहर गांव के लड़के दुखी मुखिया ने बताया कि लगभग 15 दिन पहले सलहा गांव से उसके लिए शादी का रिश्ता आया था। दोनों परिवारों के बीच बातचीत के पश्चात् रिश्ता तय हो गया। गत हफ्ते हुई बारिश की वजह से उसके मोहल्ले में जलजमाव हो गया तथा फिर जब लड़की वाले फलदान के दिन घर आए तो घर के सामने जलजमाव देखकर रिश्ता तोड़ दिया।

दुखी मुखिया ने बताया कि लड़की वालों ने उन लोंगों से कहा कि जिस इलाके में इतना जलजमाव हो और लोगों का घर से निकलना मुश्किल है, वहां अपनी बेटी को कैसे ब्याह दें। आखिरकार इलाके में जलजमाव की समस्या उस लड़के के लिए आफत बन गई। लड़के ने अपने गांव व मोहल्ले में जलजमाव से निजात दिलाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है। लड़के के पिता रामजतन मुखिया दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करते हैं।

ग्रामीण एवं पूर्व मुखिया पति रामप्रकाश व उर्फ छोटे साह ने बताया कि जलजमाव की वजह से गांव के युवक की शादी का रिश्ता तय होने के बाद टूट जाना दुखद है। जबकि यहां पौराणिक व ऐतिहासिक धरोहर मां गिरिजा का पवित्र स्थान है। ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक, सांसद व जिला प्रशासन के पदाधिकारियों से जलनिकासी के लिए गुहार लगाई है।

अब हर साल महंगी होंगी सरकारी सेवाएं, जानिए सरकार की तैयारी

पेशाबकांड के पीड़ित की सरकार से मांग, कहा- 'जो होना था हो गया, अब उन्हें छोड़ दीजिए'

जींद में भयावह सड़क हादसा, बस और क्रूजर की टक्कर में 8 लोगों की मौत, कई घायल

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -