'27 रुपए रोज़ कमाने वाला व्यक्ति गरीब नहीं..', ब्रजेश पाठक ने याद दिलाया 'कांग्रेस' का शासन

'27 रुपए रोज़ कमाने वाला व्यक्ति गरीब नहीं..', ब्रजेश पाठक ने याद दिलाया 'कांग्रेस' का शासन
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कांग्रेस के युवराज यानी राहुल गांधी पर उनकी महंगाई के खिलाफ रैली को लेकर जमकर निशाना साधा है। बृजेश पाठक ने कहा है कि, कांग्रेस को हमेशा गरीबों से घृणा रही है। कांग्रेस ने कभी गरीब को गरीब नहीं समझा। गरीबों की मदद करने के बजाए मजाक उड़ाया। कांग्रेस के राज में योजना आयोग ने आंकड़े जारी करते हुए बताया था कि हर दिन 27 रुपये पाने वाला व्यक्ति गरीब नहीं है। वह व्यक्ति 27 रुपए रोज में अपना जीवन व्यतीत कर सकता है।

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा है कि कांग्रेस ने कभी आटा, दाल और चावल तक का दाम नहीं बताया। मुझे याद है इन्हीं युवराज (राहुल गांधी) के शासनकाल में योजना आयोग ने आंकड़े जारी करते हुए बताया था कि लगभग 27 रुपये प्रतिदिन की आमदनी पर जीवन व्यतीत करने वाला व्यक्ति गरीब नहीं है। इस प्रकार से तो ये गरीबी हटाया करते थे। गरीबी को मानसिक बीमारी कह कर गरीबों का मजाक उड़ाया करते थे। बता दें कि, 2013 कांग्रेस सरकार ने आंकड़े जारी करते हुए कहा था कि, अब गांवों में प्रति दिन 26 की जगह 27.20 रुपये और शहरों में 32 की जगह 33.30 रुपये से अधिक कमाने वाले गरीब नहीं कहे जाएंगे। कांग्रेस के हिसाब से गाँव में प्रति माह 816 रुपये और शहरों में 1000 रुपये प्रति माह से अधिक कमाने वालों को यह मान लेना चाहिए कि वो अब गरीबी रेखा से ऊपर उठ चुके हैं।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस की नजर हमेशा कुर्सी पर रहती है। कांग्रेस एक खानदान की चारों पीढ़ियां केवल गरीबी की बात करती रहीं है। वे गरीबों के हित में अब तक कुछ नहीं कर सकी हैं। देश की जनता कांग्रेस को नकार चुकी है। कांग्रेस नेता गरीबों की आंखों में धूल झोंककर उनसे वोट मांगने का काम करते हैं। अपना मतलब निकल जाने के बाद जनता के बीच कांग्रेसी जाने से परहेज करते हैं।

आज राजधानी में होगा शिक्षकों का सम्मान, मिलेगा राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार

शिक्षकों को साधने का भाजपा का नया तरीका, पखवाड़ा चलाकर करेगी सम्मान

'जब आप गुदड़ी गीली कर रहे थे, उस समय से...' शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में भाजपा पर तीखा हमला

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -