योरपीय संघ में बना रह सकता है ब्रिटेन

योरपीय संघ में बना रह सकता है ब्रिटेन
Share:

लंदन : ब्रिटेन के योरपीय संघ में बने रहने की संभावनाऐं बढ़ गई हैं। इस मसले पर 23 जून को जनमत संग्रह किया जाना है। हत्या से पूर्व होने वाले सर्वेक्षणों में ब्रिटेन के ईयू से बाहर जाने का अनुमान लगाया गया था। इस मामले में यह माना गया है कि हत्या के कारण सहानुभूति का लाभ महिला सांसद जो काॅक्स को मिला है। दरअसल चुनाव के बीच ही उनकी हत्या हो गई थी। ईयू में ब्रिटेन के बने रहने के लिए 23 जून को जनमत संग्रह होना था। इस मामले में यह बात सामने आई कि जो काॅक्स की हत्या हो जाने के बाद उनके समर्थन में अभियान चला और फिर इसका लाभ जो काॅक्स को मिला।

इस बात की संभावना है कि इसका लाभ जरूर - जरूर काॅक्स को मिल सकता है। काॅक्स ब्रिटेन के ईयू में निवास करने वाली प्रबल पैरोकार भी थीं। दरअसल उनके संसदीय क्षेत्र बैटले एंड स्पेन के बस्र्टल में उनकी हत्या कर दी गई। 52 वर्षीय हमलावर थाॅमस मेयर ने काॅक्स पर गोली चलाई और इसके बद उन्हें जान से मारने के लिए छूरा भी घोंप दिया था। इस तरह की घटना के बाद मेयर को गिरफ्तार कर लिया गया।

हालांकि उनकी हत्या को लेकर कारण सामने नहीं आया है। हत्या के बाद ब्रिटेन सदमे में आ गया। लोगों ने उनके प्रति श्रद्धांजलि दी। दरअसल विभिन्न संदेशों के माध्यम से काॅक्स को परेशान किया जा रहा था। उन्हें सुरक्षा देने पर विचार हो रहा था। मगर उसके पहले ही उन पर हमला भी हो गया।

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -