धर्म के लिए तोड़ा रिश्ता, EX की नई गर्लफ्रेंड देख टूटा एक्ट्रेस का दिल!
धर्म के लिए तोड़ा रिश्ता, EX की नई गर्लफ्रेंड देख टूटा एक्ट्रेस का दिल!
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 13 में बनी जोड़ी हिमांशी खुराना एवं आसिम रियाज अब साथ नहीं हैं। 3 वर्ष डेटिंग के पश्चात् उनका रिश्ता टूटा। धर्म के लिए दोनों अलग हुए थे। हिमांशी संग ब्रेकअप के कुछ महीनों पश्चात् आसिम ने इंस्टा पर मिस्ट्री गर्ल संग फोटो शेयर की थी। खबरें थीं आसिम को फिर से प्यार हो गया है। एक्स की मिस्ट्री गर्ल वाली पोस्ट पर हिमांशी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी।

मगर अब इंसाइडर ने खुलासा किया है कि हिमांशी खुराना को ये पोस्ट दुखी कर गया था। प्राप्त एक रिपोर्ट में हिमांशी खुराना के करीबी सूत्र के हवाले से जानकारी दी है। सूत्र का कहना है, फिलहाल हिमांशी सिंगल रहना चाहती हैं। वो काम पर ध्यान दे रही हैं। उन्होंने एक OTT फिल्म साइन की है। काम अभी उनकी पहली प्राथमिकता है। उनका ध्यान करियर में बेहतर करना है। डेटिंग तो बाद में भी हो सकती है। इंसाइडर का कहना है जब आसिम ने मिस्ट्री गर्ल संग तस्वीर डाली थी हिमांशी ने फैसला किया वो इस पर प्रतिक्रिया नहीं करेंगी। क्योंकि वो दुखी थीं एवं उन्हें इस ब्रेकअप से मूवऑन करने में भी बहुत समय लगा था। उनका आसिम के साथ ब्रेकअप बुरे नोट पर हुआ था। 

रिश्ता टूटने की वजह से धर्म था। बाद में उनका रिलेशन बहुत खराब मोड़ पर पहुंच गया था। अभी भी हिमांशी के लिए ये मैटर नाजुक है। वो इस पर बात करना अवॉइड करती हैं। सूत्र ने ये भी बताया कि हिमांशी कभी आसिम के पास वापस नहीं लौटेंगी। यदि वो भविष्य में कभी रिलेशन में भी आएंगी तो वो आसिम बिल्कुल नहीं होंगे। हिमांशी ने इस न्यूज पर प्रतिक्रिया दी है। उनके अनुसार, उनकी जिंदगी में क्या चल रहा है कोई नहीं जानता, इसलिए कुछ भी अटकलें नहीं लगाएं। प्राइवेसी मेरी लग्जरी है। मेरे करीबी सूत्र ना बनें।

इंटरनेट पर वायरल हुए अरमान मलिक के बच्चों के वीडियो, देखकर भड़के यूजर्स

3 साल बाद टूटा करण-तेजस्वी का रिश्ता, करीबी ने किया खुलासा

इस कारण रणवीर शौरी ने नहीं की दूसरी शादी, खुद किया ये खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -