जहीर संग बहन सोनाक्षी की शादी से नाराज है भाई, पोस्ट देख हैरत में पड़े फैंस
जहीर संग बहन सोनाक्षी की शादी से नाराज है भाई, पोस्ट देख हैरत में पड़े फैंस
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर स्टार कपल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अब जल्द ही दो से एक होने जा रहे हैं। दोनों 23 जून को शादी के बंधन में बंधेंगे। मगर जहीर संग शादी के बीच सोनाक्षी की परिवार संग अनबन की खबरें भी ख़बरों में बनी हुई हैं। ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि सोनाक्षी-जहीर की शादी से परिवार खुश नहीं है। इन सभी चर्चाओं के बीच सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल है। 

लव ने अपनी एक फोटो साझा करके क्रिप्टिक कैप्शन लिखा- आज आप किसकी साइड लेना चाहेंगे। लव की ये कैप्शन देखकर प्रशंसकों की चिंता बढ़ गई है। कई लोग लव की इस पोस्ट को सोनाक्षी की शादी से जोड़ रहे हैं। बता दें कि इससे पहले लव सिन्हा बहन सोनाक्षी की शादी पर कमेंट करने से स्पष्ट इनकार कर चुके हैं। लव से जब सोनाक्षी-जहीर की शादी पर सवाल किया गया था तो उन्होंने बोला था- मैं कुछ कमेंट नहीं करूंगा। बेहतर होगा कि आप इस बारे में सोनाक्षी या दूसरे इंसान से बात करें। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Luv Sinha (@luvsinha)

वहीं, सोनाक्षी के पिता एवं अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी की शादी पर कहा था कि उन्हें इस बारे में कोई खबर नहीं है। हालांकि, जब भी शादी होगी वो बेटी को आशीर्वाद देने जाएंगे। वही बात यदि सोनाक्षी और जहीर की करें तो लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, 20 जून को कपल का हल्दी का फंक्शन है। हल्दी सेरेमनी में सिर्फ 50 लोग सम्मिलित होंगे। 

शादी से पहले 3 बार हुआ अक्षय कुमार का ब्रेकअप, खुद किया खुलासा

'मुस्लिम नहीं हैं अल्पसंख्यक, मौलानाओं की बातें आँख मूँदकर ना माने लोग', ‘हमारे बारह’ पर बॉम्बे HC की टिप्पणी

'घरजमाई चाहते हैं शत्रुघ्न सिन्हा', खुद बेटी सोनाक्षी ने किया खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -