बहन सोनाक्षी की शादी में शामिल नहीं होने पर आई भाई लव सिन्हा की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?
बहन सोनाक्षी की शादी में शामिल नहीं होने पर आई भाई लव सिन्हा की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी के कारण छाई हुई है। सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल से 23 जून को सिविल मैरिज की। इस शादी में तमाम सेलिब्रिटीज पहुंचे मगर सोनाक्षी सिन्हा के दोनों भाई लव-कुश इस सेलिब्रेशन से दूर नजर आए। दोनों में से कोई भी सम्मिलित नहीं हुआ। हर किसी को ये बात हैरान कर देने वाली लगी। सवाल उठे तो लव ने लोगों से उन्हें एक दो दिन का समय देने को कहा जिससे वो कारण बता सकें। 

हालांकि सोनाक्षी की शादी में पिता शत्रुघ्न सिन्हा एवं मां पूनम सिन्हा मौजूद नजर आई। दोनों ने बेटी की शादी की फॉर्मैलिटीज में पूरा साथ दिया। शादी के दिन सोनाक्षी ने मां पूनम की पुरानी साड़ी पहनी थी। सोनाक्षी सिन्हा एवं जहीर इकबाल को बहुत-बहुत बधाई! 7 वर्ष की डेटिंग के पश्चात् आखिर दोनों शादी रचाकर हमेशा के लिए एक हो गए। भारतीय फिल्मों में लेजेंड का दर्जा रखने वाले अभिनेता कमल हासन इन दिनों फिल्म प्रशंसकों के दिलो-दिमाग पर छाए हुए हैं। वजह है, फिल्म 'कल्कि 2898 AD' में उनका लुक। प्रभास, अमिताभ बच्चन एवं दीपिका पादुकोण स्टारर इस बिग बजट फिल्म में कमल नकारात्मक किरदार निभाने वाले हैं। 'कल्कि 2898 AD' के रिलीज ट्रेलर में उनका लुक देखने के पश्चात् लोगों के मुंह खुले रह जा रहे हैं। 

सोनाक्षी सिन्हा की शादी का जबरदस्त हाईप रहा। इस शादी से क्या उनका परिवार नाराज था? आरम्भ में ये सबसे बड़ा सवाल बना। रिपोर्ट में लव सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया भी बताई गई है। उन्होंने बहन की शादी स्किप करने का जवाब देने के लिए समय मांगा है। 23 जून 2024 को सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल संग शादी की। जैसे ही सोनाक्षी मिस से मिसेज बनीं, प्रशंसक फर्स्ट वेडिंग फोटोज का इंतजार करने लगे। थोड़ी देर पश्चात् सोनाक्षी सिन्हा ने प्रशंसकों की मुराद पूरी की। जहीर संग सिविल वेडिंग की खूबसूरत फोटो साझा की। एक प्यारा सा पोस्ट लिखा और साथ ही अपने प्यार को बयां करते हुए रोमांटिक सॉन्ग 'आफरीन आफरीन' बैकग्राउंड में लगाया।

करण जौहर ने लिया 'कॉफी विद करण' से ब्रेक, बोले- 'बात करने में डर रहे लोग...'

Kalki 2898 AD रिलीज होने से पहले अमिताभ बच्चन ने एडवांस में मांगी फैंस से माफी, बोले- 'फिल्म में जो करूंगा उसे...'

बहन सोनाक्षी की शादी में शामिल नहीं हुए दोनों भाई, रो पड़ीं एक्ट्रेस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -