नाम बदलकर 'सोहैल' ने हिन्दू लड़की को फंसाया, बलात्कार के बाद जबरन मांस खिलाया और...

नाम बदलकर 'सोहैल' ने हिन्दू लड़की को फंसाया, बलात्कार के बाद जबरन मांस खिलाया और...
Share:

बदायूँ: यूपी के बदायूँ जिले में 'लव जिहाद' की एक घटना सामने आई है। यहाँ एक हिंदू लड़की ने सोहैल पर नाम बदलकर निकाह करने और इसके बाद इस्लाम अपनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। पीड़िता, जो चंडीगढ़ के एक कॉल सेंटर में काम करती थी, का आरोप है कि उसे मांस खाने और नमाज़ पढ़ने के लिए भी विवश किया गया। मना करने पर सोहैल एवं उसके परिजनों ने मिलकर पीड़िता की पिटाई भी की। मंगलवार, 3 सितंबर 2024 को दी गई इस शिकायत पर पुलिस ने तहकीकात आरम्भ कर दी है।

यह मामला बदायूँ के थाना क्षेत्र बिसौली का है। मंगलवार को एक हिंदू लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह मूल रूप से बदायूँ की रहने वाली है। वर्ष 2023 में पीड़िता चंडीगढ़ के एक कॉल सेंटर में काम कर रही थी, जहाँ उसकी मुलाकात सोहैल से हुई थी, जिसने अपना परिचय हिंदू के तौर पर दिया था। उसने पीड़िता को भरोसे में लिया तथा उसके साथ रहने लगा। इस के चलते अपराधी ने पीड़िता से कई बार बलात्कार किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। आगे पीड़िता ने बताया कि कुछ दिनों पश्चात् उसने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद सोहैल पीड़िता को लेकर बदायूँ आ गया। यहाँ आकर पीड़िता को सोहैल के मुस्लिम होने एवं स्वयं को धोखा मिलने की जानकारी हुई। बदायूँ ला कर सोहैल और उसके परिवार ने बीते 3 महीने से पीड़िता को प्रताड़ित करना आरम्भ कर दिया। 

वही इस प्रताड़ना में सोहैल का पिता नियामु, उसकी माँ रुखसाना एवं उसकी बहनें रुबीना और जेबा सम्मिलित हैं। आरोप है कि ये सभी मिलकर पीड़िता को बंधक बना कर रखते हैं। शिकायतकर्ता पीड़िता के अनुसार, उनकी बेटी को माँ से दूर रखा जाता है तथा छोटी-छोटी बातों पर उसकी पिटाई की जाती है। इस के चलते पीड़िता को हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने के लिए कहा जाता है। जब पीड़िता ने आरोपितों की बात मानने से मना कर दिया, तो मंगलवार को इन सभी अपराधियों ने पीड़िता को बेरहमी से पीटा एवं उसकी बेटी को छीनकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने सभी अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। बदायूँ पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर तहकीकात आरम्भ कर दी है।

दलित महिला को अकेला देख घर में घुसे इस्लाम और निजामुद्दीन, कपड़े फाड़े और फिर...

धूम फिल्म देखकर शख्स ने बनाया भोपाल म्यूजियम में चोरी का प्लान, ऐसे हुआ नाकाम

योगी सरकार ने अपर्णा यादव को सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -