यूपी में मताधिकार का प्रयोग आज
यूपी में मताधिकार का प्रयोग आज
Share:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के लिए, आज मतदान किया जा रहा है। यह मतदान अंतिम चरण का मतदान है। आज होने वाली वोटिंग 233 नगरीय निकायों के लिए हो रही है जिसमें 26 जिलों के विभिन्न वार्ड्स की सीट्स शामिल हैं। मतदान को लेकर, लोगों में अपार उत्साह बना हुआ है। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है। क्षेत्रों में तैयार किए गए पोलिंग बूथ्स के तय दायरे में किसी भी राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को अनाधिकृत प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

जो प्रत्याशी हैं वे भी अपना मत ईवीएम के माध्यम से दे रहे हैं। मतदान केंद्रों के तय दायरे के बाहर विभिन्न पार्टियों के एजेंट अपने-अपने कार्यों में सक्रिय हैं। गौरतलब है कि, दूसरे चरण के तहत हुए मतदान में ईवीएम खराब होने की जानकारी सामने आ चुकी है ऐसे में निर्वाचन आयोग और रिटर्निंग अधिकारी और चुनाव में कार्यरत स्टाफ ईवीएम में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न होने को लेकर सक्रिय हो गया है।

मध्यप्रदेश के तीसरे चरण में 94 लाख मतदाता मतदान करेंगे। चुनावी कार्यक्रम के अंतर्गत 28135 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान का कार्यक्रम प्रातः 7.30 बजे प्रारंभ होगा, मतदान शाम करीब 5.00 बजे तक चलेगा। जानकारी सामने आई है कि, बरेली में मेयर पद के लिए, सबसे अधिक 22 प्रत्याशी मैदान में हैं। पार्षदों में सबसे अधिक प्रत्याशी बरेली के वार्ड संख्या 13 शांति विहार में 32 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

झांसी की समथर नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के सबसे अधिक 32 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जबकि, सदस्यों में बागपत के बड़ौत नगर पालिका के वार्ड संख्या चार में सबसे अधिक 21 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। नगर पंचायतों में देखा जाए तो, अध्यक्ष पद पर सबसे अधिक मुरादाबाद की पाकबड़ा नगर पंचायत में 33 उम्मीदवार हैं। सदस्यों में मऊ के चिरैयाकोट नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 से सबसे अधिक 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

दूसरी ओर, नगर निगम को लेकर कहा गया है कि, नगर निगमों में सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, फीरोजाबाद व झांसी हैं। इनमें मेयर पद के लिए 74 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं वहीं पांच नगर निगमों में पार्षदों के 350 पद के लिए 3175 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष के 76 पद पर 914 उम्मीदवार हैं। इसी प्रकार सदस्यों के 2002 पदों के लिए 11637 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। नगर पंचायतों पर नजर डाली जाए तो 152 पदों के लिए 1711 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसमें सदस्यों के 1947 पद हैं। इसमें भी 10624 प्रत्याशी खड़े हैं।

काॅल रेट सस्ते तो बिजली महंगी क्यों - सत्येंद्र जैन

गुस्साए लालू पर सीएम नीतीश ने किया ऐसा ट्वीट

जनरल डायर जैसे हैं अमित शाह - हार्दिक पटेल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -