केंद्रीय राज्य मंत्री ने चिकित्सकों की तुलना नक्सलियों से की
केंद्रीय राज्य मंत्री ने चिकित्सकों की तुलना नक्सलियों से की
Share:

मुंबई। महाराष्ट्र के शासकीय चिकित्सालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। दरअसल, राज्य के चंद्रपुर लोकसभा क्षेत्र के सरकारी चिकित्सालय में 24 घंटे चलने वाली जेनेरिक दवाईयों के प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया गया था। जिसमें केद्रीय मंत्री हंसराज अहीर भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि, यदि उन्हें लोकतंत्र में आस्था नहीं है तो फिर, इस तरह के लोगों को नक्सल समूह में भागीदारी करना चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता है तो फिर सरकार उन्हें गोली मार देगी।

केंद्रीय गृहराज्य मंत्री ने इस दौरान अपने उद्बोधन में कहा था कि चंद्रपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद व केंद्र सरकार में गृहराज्यमंत्री, अहीर ने नक्सलवाद का विरोध किया। उनका कहना था कि ये लोग लोकतंत्र नहीं चाहते हैं। ऐसे लोग जिन्हें नक्सल समूह में शामिल होना चाहिए उन्हें लेकर आप यहां क्यों हैं, यदि आप नक्सली समूह में भागीदारी करना चाहते हैं तो फिर आपको गोली मार देंगे, उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में भी नक्सलवाद का असर है।

यहां के चंद्रपुर में नक्सलवाद से जमकर नुकसान होता है ऐसे में राज्य मंत्री का नक्सलवाद के प्रति विरोध जताना महत्वपूर्ण है। नक्सली यहां पर विकास कार्यों में बाधा पहुंचाते हैं। हालांकि चिकित्सकों की नक्सलियों से तुलना करने के बयान पर मंत्री का विरोध किया जा सकता है।

पावन स्मरण -पर्यावरण को समर्पित अनिल माधव दवे

केंद्रीय मंत्री हेगड़े का विवादित बयान

पीएम मोदी ने अटल जी के जन्मदिन पर किया ट्वीट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -