राहुल गाँधी को नहीं है समझ
राहुल गाँधी को नहीं है समझ
Share:

अहमदाबाद। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को आतंक की समझ नहीं है। कांग्रेस हिंदू आतंकवाद की बात करती है और उसकी रचना करने वाली कांग्रेस अवसरवादी है। यह कहना है केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का। इस मामले में उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कहा कि, जिस सर्जिकल स्ट्राइक की विश्वभर में चर्चा की जा रही थी, जिसकी सराहना की गई उसे लेकर, कांगेस आलोचना करने में लगी है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सेना से सबूतों की मांग कर रहे हैं। उन्हें इस तरह की बातें नहीं करना चाहिए। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद गुजरात के अहमदाबाद में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुजरात की जनता व पाटीदारों को बरगला रही है।

वह आरक्षण की बात कर रही है, और जता रही है कि भाजपा आरक्षण के नाम पर छलावा कर रही है, जबकि कांग्रेस आरक्षण को लेकर गलत बातें प्रचारित कर रही है। केंद्रीय मंत्री गुजरात राज्य के अहमदाबाद में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी का प्रचार प्रसार करने में लगे हैं। 

अमित-आनंदी में खींचतान, टिकटों के लिए मचा घमासान

भाजपा के वरुण या कांग्रेस के वरुण

चुनाव प्रचार में कांग्रेस का नया नारा

क्या योगी का धुंआधार प्रचार, लगाएगा भाजपा की नैया पार?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -