गुरु पूर्णिमा पर करें इन 3 चमत्कारी मंत्रों का जाप, बनी रहेगी लक्ष्मी की कृपा

गुरु पूर्णिमा पर करें इन 3 चमत्कारी मंत्रों का जाप, बनी रहेगी लक्ष्मी की कृपा
Share:

सभी गुरुओं को सम्मानित करने के लिए गुरु पूर्णिमा का दिन बेहद शुभ होता है। इस दिन गुरु के साथ-साथ अपने बड़ो की भी पूजा करनी चाहिए, इससे जीवन में उनका आशीर्वाद बना रहता है। वही इस वर्ष 21 जुलाई 2024 के दिन गुरु पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस तिथि का आरम्भ 20 जुलाई शाम 5 बजकर 59 मिनट से होगा। 21 जुलाई को दोपहर 3 बजकर 46 मिनट पर इसका समापन होगा। आषाढ़ पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से धन की कमी से भी छुटकारा प्राप्त होता है। आइए आपको बताते हैं कि गुरु पूर्णिमा पर किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?

मां लक्ष्मी के मंत्र
आषाढ़ पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी के ॐ महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। मनुष्य के जीवन में तरक्की के योग बनते हैं।

लक्ष्मी गायत्री मंत्र
धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को आषाढ़ पूर्णिमा पर ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ मंत्र का जाप करना चाहिए।

कारोबार में तरक्की के मंत्र
कारोबार में लाभ के लिए ॐ ऐं श्रीं महालक्ष्म्यै कमल धारिण्यै गरूड़ वाहिन्यै श्रीं ऐं नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे कारोबार में तरक्की होती है।

आर्थिक स्थिति होगी बेहतर
आषाढ़ पूर्णिमा पर इन मंत्रों का जाप करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। इसके साथ ही, मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

इन राशियों के लिए बेहद शुभ है गुरु पूर्णिमा, मिलेगी बड़ी कामयाबी

तुलसी के पास भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना भुगतना पड़ेगा भारी अंजाम

सावन में महादेव के लिए भोग बनाते समय न करें ये गलतियां

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -