सावन सोमवार पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, पूरी होगी हर मनोकामना

सावन सोमवार पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, पूरी होगी हर मनोकामना
Share:

सनातन धर्म में वैसे तो सभी माहों का खास महत्व है किन्तु सावन का महीना बेहद विशेष माना जाता है। श्रावण मास महादेव को समर्पित होता है। मान्यता है  सावन के महीने में की जो भी पूजा पाठ की जाती है उसका विशेष फल मिलता है। इस बार सावन के महीने का आरंभ 22 जुलाई 2024, सोमवार से हो रहा है तथा इसका समापन 19 अगस्त 2024 को होगा। इस बार सावन के महीने में पांच सोमवार पड़ेंगे जो बहुत शुभ माने जाते हैं। वही यदि आप भी देवों के देव महादेव को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जाप करें। आइए आपको बताते हैं उन मंत्रों के बारे में...

राशि अनुसार मंत्र का जाप
- मेष राशि के लोग सावन सोमवार पर पूजा के समय 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का जाप करें।

- वृषभ राशि के लोग महादेव का आशीर्वाद पाने के लिए ' ॐ नागेश्वराय नमः' मंत्र का जाप करें।

- मिथुन राशि के लोग महादेव की कृपा-दृष्टि पाने हेतु 'ॐ नम: शिवाय कालं महाकाल कालं कृपालं ॐ नम:' मंत्र का जाप करें।

- कर्क राशि के लोग महादेव का आशीर्वाद पाने हेतु 'ॐ चंद्रमौलेश्वर नम:' मंत्र का जाप करें।

- सिंह राशि के लोग सावन सोमवार पर महादेव को प्रसन्न करने हेतु 'ॐ श्री सोमेश्वराय नमः' मंत्र का जाप करें।

- कन्या राशि के लोग महादेव का आशीर्वाद पाने हेतु 'ॐ नमो शिवाय कालं ॐ नम:' मंत्र का जाप करें।

- तुला राशि के लोग सावन सोमवार पर पूजा के वक़्त 'ॐ श्रीकंठाय नम:' मंत्र का जाप करें।

- वृश्चिक राशि के लोग महादेव को प्रसन्न करने केतु 'ॐ हौम ॐ जूँ स:' मंत्र का जाप करें।

- धनु राशि के लोग महादेव और माता पार्वती की कृपा पाने के लिए 'ॐ नमो शिवाय गुरु देवाय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।

- मकर राशि के लोग सावन सोमवार पर 'ॐ नमः शिवाय' और 'ॐ त्रिनेत्राय नमः' मंत्र का जाप करें।

- कुंभ राशि के लोग महादेव की कृपा-दृष्टि पाने के लिए 'ॐ इन्द्रमुखाय नमः' और ॐ श्री सोमेश्वराय नमः' मंत्र का जाप करें।

- मीन राशि के लोग सावन सोमवार पर पूजा के समय 'ॐ नमो शिवाय गुरु देवाय नम:' मंत्र का जाप करें।

अमीर बनना है तो अपनाएं ये उपाय, कभी खाली नहीं होगी आपकी जेब

72 साल बाद सावन में बनने जा रहा है ये संयोग, इन लोगों की चमकेगी किस्मत

क्या आपके घर पर भी है अशुभ दिशा का प्रभाव तो अपनाएं ये उपाय

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -