गंगा दशहरा पर करें इन चमत्कारी मंत्रों का जाप, पूरी होगी हर मनोकामना

गंगा दशहरा पर करें इन चमत्कारी मंत्रों का जाप, पूरी होगी हर मनोकामना
Share:

इस वर्ष 16 जून 2024 के दिन गंगा दशहरा मनाया जाएगा। यह त्यौहार प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन मां गंगा की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। इस के चलते गंगा स्नान से व्यक्ति को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, गंगा स्नान करने से व्यक्ति के 10 पाप नष्ट हो जाते हैं, जिनमें कठोर वाणी, दूसरे के धन को लेने का विचार, दूसरों का बुरा, निषिद्ध हिंसा, परस्त्री गमन, बिना दी हुई वस्तु को लेना, व्यर्थ की बातों में दुराग्रह, चुगली, झूठ बोलना, दूसरों का अहित करना सम्मिलित है।

गंगा दशहरा के दिन जरूरतमंदों को दान करने से मनुष्य के भाग्य में बढ़ोतरी होती है। इस दिन शिव जी की पूजा करना शुभ होता है, क्योंकि गंगा नदी शिवजी की जटाओं से निकलती हैं। गंगा दशहरा के दिन पूजा के चलते कुछ विशेष मंत्रों का जाप और दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आइए इनके बारे में जान लेते हैं।

इन चीजों का करें दान
गंगा दशहरा के दिन गंगा माता की पूजा के साथ-साथ दान करना भी शुभ होता है। इस के चलते जरूरतमंद लोगों को सफेद वस्त्रों का दान करना अधिक शुभ होता है। इससे कलेश दूर होता है। आप अन्न का दान भी कर सकते हैं। माना जाता है कि अन्न दान से धन-धान्य में बढ़ोतरी होती है। गंगा दशहरा पर शक्कर व सवर्ण का दान करें, ये लाभकारी माना गया है।

इन मंत्रों का करें जाप:-
ॐ नमो गंगायै विश्वरुपिणी नारायणी नमो नमः।।
गंगागंगेति योब्रूयाद् योजनानां शतैरपि।
मच्यते सर्व पापेभ्यो विष्णुलोकं सगच्छति। तीर्थराजाय नमः
गांगं वारि मनोहारि मुरारिचरणच्युतम्। त्रिपुरारिशिरश्चारि पापहारि पुनातु माम्।।

इन राशियों के लिए अगले 5 महीने रहेंगे बेहद शुभ, चमकेगी किस्मत

शनि जयंती पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, घर में होगी धनवर्षा

बिना कथा के अधूरा है वट सावित्री का व्रत? सुहागिनें महिलाऐं जरूर पढ़ें ये कथा

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -