बोरवेल में गिरा बच्चा, नाकाम रहे बचाने के प्रयास

बोरवेल में गिरा बच्चा, नाकाम रहे बचाने के प्रयास
Share:

गोंदिया : महाराष्ट्र में एक बोरवेल के गड्ढे में एक बच्चे के गिरने की घटना के बाद हड़कंप मच गया। नगर निगम के कर्मचारियों, आपदा प्रबंधन कर्मियों द्वारा और अन्य विभागों के कर्मचारियों द्वारा इस बच्चे को बचाने के प्रयास किए गए लेकिन बच्चे को बचाया नहीं जा सका। बच्चे को बचाने के लिए शाम से ही अभियान चलाया जा रहा था मगर इस बच्चे की मौत हो गई।

दरअसल यह घटना राका गांव की है। इस गांव में एक बच्चा खेलते-खेलते बोरवेल के 280 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। यह बच्चा अपनी दादी के साथ बकरी चराने हेतु पहुंचा था। इस दौरान खेलते समय इस बच्चे का बोवेल के गड्ढे में पैर फिसल गया। बच्चे के गिरने के बाद दादी बहहवास हो गईं लेकिन कुछ ही पलों में उन्होंने अन्य लोगों को मदद के लिए बुलाया, जिसके बाद इस बच्चे को निकालने के प्रयास किए गए।

जानकारी मिलने के बाद राहतकर्मी पहुंचे और बच्चे को निकालने के लिए तरह - तरह के प्रयास किए। मगर बच्चा जीवित नहीं रह पाया। बच्चे को आॅक्सीजन पहुंचाने के लिए गड्डे में आॅक्सीजन छोड़ी गई गड्ढे में कैमरा डाला गया तो बच्चे की हलचल नज़र नहीं आई। मगर बच्चे को निकालने के लिए खोजबीन चलती रही।

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -