दर्दनाक: नौकरी का झांसा देकर किया युवक को 'किडनैप' और फिर महीनों तक...

दर्दनाक: नौकरी का झांसा देकर किया युवक को 'किडनैप' और फिर महीनों तक...
Share:

आजकल कई चौकाने वाले मामले सामने आते रहते हैं। अब हाल ही में जो मामला सामने आया है वह हैरान कर देने वाला है। इस मामले में नौकरी पाने के चक्कर में एक चीनी नागरिक कंबोडिया (Cambodia) में किडनैप हो गया। बताया जा रहा है किडनैपर्स हर महीने शख्स के शरीर से निश्चित मात्रा में खून (Blood) निकालते थे। जी हाँ, मिली खबर के मुताबिक करीब 7 महीने तक बंधक बना रहा शख्स आखिरकार अब उनके चंगुल से छूट गया और भाग निकला।

जी दरअसल गैंग के ही एक सदस्य ने उसकी भागने में मदद की और अब वहां से भागने के बाद उसने चौकाने वाले सच बताए है। पीड़ित शख्स की पहचान ली के रूप में हुई है। बताया इसी महीने वो बड़ी मुश्किल से किडनैपर्स से खुद को मुक्त करा पाया है। इसके अलावा मिली खबर के मुताबिक शख्स कंबोडिया के Sihanoukville में बंधक बनाया गया था। इस समय शख्स का इलाज हॉस्पिटल में किया जा रहा है, उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। इस मामले में पीड़ित ने बताया कि उसे अगस्त, 2021 में किडनैप किया गया था और किडनैपर्स उसके शरीर से हर महीने करीब 798 मिलीलीटर खून निकाल लेते थे।

शख्स की उम्र 31 साल है। ऐसा माना जा रहा है कि गैंग के लोग ये खून अवैध तरीके से बेचते थे। इस मामले में ली ने बताया कि जब गैंग के लोगों को पता चला कि वो अनाथ है और फिरौती मांगने पर कोई पैसे नहीं देगा तो उन्होंने उसका खून निकालना शुरू किया। आगे उन्होंने बताया कि उसके साथ कमरे में 7 अन्य लोगों को भी बंधक बनाया गया था। ली का खून O नेगेटिव था इसलिए दूसरों की अपेक्षा उसके शरीर ज्यादा खून लिया जाता था।

Video: साइकिल सवार बुजुर्ग पर भड़का सांड, पहले मारा धक्का और फिर।।।

चारा घोटाला: लालू यादव को आज सुनाई जाएगी सजा, जाएंगे जेल या हो जाएंगे बीमार ?

सबसे ताकतवर तूफान के बीच पायलेट ने किया कमाल, VIDEO ने जीता भारतीयों का दिल

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -