हाथ में सिगरेट, महिला अधिकारी से हुज्जत..! दिग्विजय सिंह के भतीजे आदित्य की दबंगई, Video

हाथ में सिगरेट, महिला अधिकारी से हुज्जत..! दिग्विजय सिंह के भतीजे आदित्य की दबंगई, Video
Share:

गुना: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह के बेटे और राघौगढ़ के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि उन्होंने शासकीय कार्य में बाधा डाली। भारतीय न्याय संहिता की धारा 132, 121(1), और 3(5) के तहत मामला दर्ज हुआ है। आदित्य विक्रम सिंह, जो पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भतीजे भी हैं, पर आरोप है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बहस की और उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह सिगरेट पीते और पुलिस से बहस करते नजर आ रहे हैं।

 

राघौगढ़ थाना प्रभारी जुबेर खान ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की है। FIR के अनुसार, पुलिस ‘अभिमन्यु अभियान’ चला रही थी, जिसके तहत इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया था। इस दौरान आदित्य विक्रम सिंह वहां पहुंचे और सिगरेट पीते हुए नुक्कड़ नाटक बंद करने की धमकी दी। जब थाना प्रभारी जुबेर खान ने उन्हें समझाने की कोशिश की, तो उन्होंने टीआई को धक्का दिया और सिगरेट की राख उनके ऊपर फेंक दी।

घटनास्थल पर पहुंचीं एसडीओपी दीपा डुडवे के साथ भी आदित्य विक्रम सिंह की बहस हुई, जिसमें उन्होंने कहा कि "आप सुप्रीम कोर्ट से बड़ी नहीं हैं।" आदित्य विक्रम के ड्राइवर ने भी पुलिस अधिकारियों से कहा कि "राघौगढ़ आदित्य विक्रम का ही है।" फिलहाल पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में आदित्य विक्रम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कुछ समय पहले विधायक जयवर्धन सिंह ने भी राघौगढ़ थाना प्रभारी के खिलाफ प्रदर्शन किया था और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला था।

'मदरसा बोर्ड बंद करें, ना दें सरकारी पैसा..', सभी राज्यों को 'बाल आयोग' का पत्र

मध्य प्रदेश में शस्त्र पूजन, मुख्यमंत्री ने इंदौर-महेश्वर, डिप्टी सीएम ने धार में की पूजा

'अगर हमारे हितों पर आंच आई..', राजनाथ सिंह ने सेना के जवानों संग किया शस्त्र-पूजन

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -