CM मोहन यादव ने झूला झूलकर लिया रक्षाबंधन उत्सव का आनंद, सामने आया VIDEO

CM मोहन यादव ने झूला झूलकर लिया रक्षाबंधन उत्सव का आनंद, सामने आया VIDEO
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में इस वक़्त हर घर तिरंगा अभियान, सावन उत्सव, रक्षाबंधन उत्सव जैसे राष्ट्रीय तथा सामाजिक समारोह चल रहे हैं, सीएम डॉ मोहन यादव समेत राज्य सरकार के मंत्री एवं मध्य प्रदेश की जनता इसमें बढ़ चढ़ कर ले रही है, इसी क्रम में आज राजधानी भोपाल में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें सीएम डॉ मोहन यादव सम्मिलित हुए, उन्होंने प्रदेशवासियों को अपने अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की तथा उन्हें शुभकामनाएं दी।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत भोपाल के सुभाष नगर आरओबी से निकाली जा रही भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। तिरंगा यात्रा में सम्मिलित सैकड़ों लोग हाथों में भारत की आन बान शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थामे चल रहे थे, सीएम डॉ मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि आइए, हम सभी मिलकर इस अभियान को सफल बनाएं तथा अपने घरों में तिरंगा फहराकर भारतीय एकता और अखंडता का संदेश फैलाएं।

सीएम मोहन यादव ने कहा – आजादी के इस पावन पर्व पर पूरा देश और प्रदेश, खुशी और गर्व के साथ स्वतंत्रता के उत्सव में डूबा हुआ है। मेरी ओर से प्रदेशवासियों को बधाई, उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत, हर गली, हर मोहल्ले और हर गांव में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। घर-घर में तिरंगा फहराकर हम अपनी स्वतंत्रता और एकता का सम्मान कर रहे हैं। दूसरी तरफ मध्य प्रदेश में इस वक़्त रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम, सावन उत्सव कार्यक्रम भी चल रहे हैं, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उसमें भी सम्मिलित हो रहे हैं, उन्होंने आज तिरंगा यात्रा में जाने से पूर्व सावन के झूले का आनंद लिया, सीएम ने X पर झूला झूलते हुए अपनी वीडियो साझा करते हुए लिखा-  हमारी संस्कृति में सावन और झूले का अनूठा संगम है, जो हमें नव ऊर्जा एवं नव उल्लास से भर देती है। हम सब अपनी अनुपम संस्कृति एवं परंपरा से जुड़े रहें तथा समृद्ध जीवन का आनंद लें।

1947 के बाद बनी ये फ़िल्में जीत लेगी आपका दिल

हुड़दंगियों के आतंक के बाद अपने हक़ के लिए सड़कों पर उतरे हिन्दू

विक्की कौशल की ‘बैड न्यूज’ ने मचाई धूम, तीसरे हफ्ते में भी बरकरार है रफ्तार

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -