ममता बनर्जी ने विपक्ष से की एकजुट होने की अपील
ममता बनर्जी ने विपक्ष से की एकजुट होने की अपील
Share:

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लिया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस मामले में कहा है कि, भारतीय जनता पार्टी जिस तरह से शासन कर रही है वह लोकतंत्र के लिए परेशानी भरा है। उनका कहना था कि, विभिन्न विपक्षी दल एकजुट हों और वे जनता के हित में एक साथ आऐं। उनका कहना था कि, भाजपा के नेता घमंड से चूर हैं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि, वे सामूहिक नेतृत्व में विश्वास रखती हैं।

सभी लोग मिलकर कार्य कर रहे हैं, विपक्ष में बीजू जनता दल, बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी मिलकर अच्छा तालमेल बना रहे हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस के साथ बड़े पैमाने पर विपक्षी गठबंधन द्वारा सहयोग नहीं किया जा रहा है। उनका कहना था कि, बंगाल में कांग्रेस व वामदल राज्यस्तर पर भारतीय जनता पार्टी के साथ समन्वय कर कार्य कर रहे हैं।

गौरतलब है कि, विपक्ष की नेत्री ममता बनर्जी जो कि, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं, उन्होंने एक सवाल के जवाब में मीडिया से कहा कि, विपक्ष के नेताओं में समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता अखिलेश यादव, बीएसपी प्रमुख मायावती, डीएमके की नेता स्टालिन व बीजू जनता दल के नवीन पटनायक के साथ बेहतर संबंध हैं। गौरतलब है कि, वे आरजेडी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के एक कार्यक्रम में ममता बनर्जी शामिल हुई थीं।

राज्य सरकार संसद में बने कानून के खिलाफ अपील नहीं कर सकती

राहुल के बाद ममता ने GST को दिया नया नाम

मोबाईल को आधार से लिंक नहीं कराएंगी ममता

मुकुल राॅय ने लगाया टीएमसी सरकार पर फोन टैपिंग का आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -