1.25 करोड़ महिलाओं को सीएम शिवराज ने दी लाड़ली बहना योजना की दुसरी किश्त

1.25 करोड़ महिलाओं को सीएम शिवराज ने दी लाड़ली बहना योजना की दुसरी किश्त
Share:

इंदौर। शहर में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की सवा करोड़ हितग्राहियों के बैंक खातों में सोमवार को दूसरी किस्त जमा कराई  गई है। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर पहुंचे और उन्होंने मां अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके तुरंत बाद रोड शो कर सुपर कारिडोर स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे। रोड शो के दौरान सड़क पर बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।

सुपर कारिडोर पर आयोजित लाड़ली बहना योजना कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सिंगल क्लिक से खातों में राशि जमा की गई और लाड़ली बहना सेना की सदस्यों को शपथ भी दिलाई गई। शिवराज सिंह ने कहा कि किसी बहना के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। अंतिम सांस रहने तक मैं आपकी सेवा करता रहूंगा।

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि यह राशि अभी 1000 हजार है, धीरे-धीरे यह राशि बढ़ाई जाएगी और राशि 3000 रुपये प्रति माह तक पहुंचेगी। यह राशि बेटियों की मदद के लिए है। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं बचपन से देखता था कि बेटा और बेटियों में बड़ा भेदभाव देखा था। लाखों बेटियों को कोख में मार दी जाती थी। तब मैंने संकल्प लिया था कि बेटियों-बहनों के लिए कुछ करूंगा। लाडली लक्ष्मी योजना शुरू की। चुनावों में बहनों के आगे लाए। कानून बनाया कि आधी सीटों पर बहनें चुनाव लड़ेंगी। इंदौर में उमाशशि शर्मा, मालिनी गौड़ महापौर बनीं।

साथ ही सीएम  डोम में मौजूद बहनों का अभिवादन कर पुष्प वर्षा की। इसके बाद कन्या पूजन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को 101 फीट लंबी राखी लाड़ली बहनो ने भेंट की गई। सीएम ने कहा पुलिस और सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत भर्ती महिलाओं की करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शराब के आहतों को बंद किया गया है। इससे महिलाओं के खिलाफ अपराधों में कमी आई है। लाडली बहना सेना शासन, अधिकारियों के साथ मिलकर योजनाएं लागू कराएंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने बहनों के लिए बनाई गई योजनाओं को बंद करा दिए। अब लुभावने वादे कर रहे हैं। अब नकली आंसू बहा रहे हैं। मैंने अपने भांजों के लिए भी लाभ दूंगा। 70 प्रति. से ज्यादा मिलने पर लैपटाप, वहीं 75 प्रति. से ज्यादा हासिल करने वाली बेटियों के लिए स्कूटी मिलेगी। सीखो कमाओ योजना के जरिये भी उनका भविष्य उज्जवल करूंगा। सीएम ने लाड़ली बहनो के खाते में 1209 करोड़ रूपये ट्रासंफर किये 

सावन में कीजिए एक साथ 12 ज्योतिर्लिंगों का दर्शन, जानिए किस शहर में स्थित है मंदिर

दो युवतियों को लेकर बीच सड़क पर चले लात-घुसे

गर्म दूध से जली 3 साल की मासूम, इलाज के दौरान हुई मौत

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -