कांग्रेस और KCR ने किया किसानों के 8 दिसंबर को भारत बंद के ऐलान का समर्थन

कांग्रेस और KCR ने किया किसानों के 8 दिसंबर को भारत बंद के ऐलान का समर्थन
Share:

नई दिल्ली: इन दिनों किसान प्रदर्शन में लगे हुए हैं। आप जानते ही होने केंद्र सरकार के नए कृषि कानून के खिलाफ काफी दिनों से किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। करीब-करीब 11 दिन हो चुके हैं और इन 11 दिनों से सड़कों पर कड़कती ठंड में धरने पर बैठे किसानों को लगातार नए कृषि कानून को वापस लेने के लिए कहते हुए देखा जा रहा है। अब तक किसानों के समर्थन में कई दल आ चुके हैं। आप जानते ही होंगे किसान अपने प्रदर्शन के दौरान आने वाले 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान भी कर चुके है।

अब इसी बीच कांग्रेस ने भी रविवार को कहा कि 'किसान संगठनों की तरफ से बुलाए गए भारत बंद को हमारा भी समर्थन है।' इसी के साथ कांग्रेस ने यह भी कहा कि, 'हमारे कार्यकर्त्ता भारत बंद को सफल बनाने के लिए काम करेंगे।' हाल ही में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि, 'किसानों के भारत बंद को सफल बनाने के लिए पाटर्टी कार्यकर्त्ता देशभर में तहसील स्तर पर काम कर इस आयोजन को सफल बनाने के लिए किसानों के साथ खड़े रहेंगे।'

इसके अलावा उन्होने यह भी कहा की कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है और उनके साथ होने वाले किसी भी अन्याय के खिलाफ सभी प्रदेशों के मुख्यालयों, जिला मुख्यालयों तथा तहसील मुख्यालयों पर किसानों के साथ प्रदर्शन करेंगे और भारत बंद को सफल बनाने के लिए पुरजोर प्रयास करेंगे। वैसे कांग्रेस के अलावा तेलंगाना राष्ट्र समिति(TRS) प्रमुख एवं तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने भी किसानों के 'भारत बंद' के आह्वान को अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया है। उन्होने हाल ही में एक बयान दिया है जिसमे उन्होने कहा कि, 'TRS प्रस्तावित बंद में सक्रिय भागीदारी करेगी। नया कृषि कानून किसानों के हितों को व्यापक नुकसान पहुंचाएगा, इसीलिए उनकी पार्टी ने संसद में इसका विरोध किया था।'

MP में होगा सहकारी संस्थाओं का आधुनिकीकरण: सहकारिता मंत्री डॉ. भदौरिया

किलपेस्ट फैक्टरी के मालिक ने की खुदखुशी, सुसाइड नोट में लिखी यह बात

नेटफ्लिक्स का आज है दूसरा दिन, जल्द करें लॉगिन

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -